कारों की बिक्री जनवरी 2012 में 7.2 फीसदी अधिक रही, जो बिक्री में वृद्धि का लगातार तीसरा महीना रहा। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कार निर्माताओं ने जनवरी माह में 1,96,013 कारें बेचीं, जो पिछले साल जनवरी की हुई बिक्री की तुलना में 7.19 फीसदी अधिक है।
इसी माह दुपहिया वाहनों की बिक्री 13.6 फीसदी अधिक 11,13,831 वाहनों की रही। मोटरसाइकिलों की बिक्री इसी अवधि में 10.51 फीसदी अधिक 8,25,887 वाहनों की रही। उच्च ब्याज दर और ईंधन की कीमत में वृद्धि के कारण पिछले साल वाहनों की बिक्री प्रभावित हुई थी। जुलाई 2011 में कारों की बिक्री उससे पिछले साल की समान अवधि की तुलना में कम रही थी।
सियाम के आंकड़े के मुताबिक वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री जनवरी में 13.52 फीसदी वृद्धि के साथ 69,859 वाहनों की रही। सभी प्रकार के वाहनों में जनवरी में 12.17 फीसदी अधिक 14,81,435 वाहनों की बिक्री हुई।
0
खबर पर अपनी राय दें