|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 5:44 AM IST
ऑटो बाज़ार
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » ऑटो बाज़ार

चीन की कार ब्रिक्री रिवर्स गियर में

बीजिंग/एजेंसी।
Story Update : Thursday, February 09, 2012    10:21 PM
Chinas car sales in reverse gear

चीन में कारों की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई है। चाइना एसोसिएशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स मेन्यूफैक्चरर्स (सीएएएम) द्वारा जारी ताजा आकंड़ों के मुताबिक जनवरी में चीन में कारों की बिक्री 11.6 लाख रही। यह जनवरी 2011 के मुकाबले 23.8 फीसदी कम है।

मासिक आधार पर भी कार बिक्री में 4.6 फीसदी की गिरावट देखने को मिली क्योंकि दिसंबर 2011 में चीन में 13.7 लाख कारें बिकी थीं। गौरतलब है कि बीता साल चीन के ऑटो उद्योग के लिए अच्छा नहीं रहा। 2011 में यहां कारों की बिक्री में महज 5.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि इससे पहले 2009 और 2010 में कार बिक्री में क्रमश: 53 और 33 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया था।

कारों की बिक्री में गिरावट की कई वजहें रहीं, जिनमें छोटी कारों पर कर में दी जाने वाली छूट खत्म किया जाना सबसे प्रमुख रही। इसके अलावा बीजिंग जैसे बड़े शहरों में ट्रैफिक बेतहाशा बढ़ जाने से भी कारों की बिक्री खासी प्रभावित हुई।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
ऑटो बाज़ार की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132