|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 5:45 AM IST
ऑटो बाज़ार
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » ऑटो बाज़ार

होंडा के ग्रेटर नोएडा प्लांट से सामान्य उत्पादन

नई दिल्ली।
Story Update : Wednesday, February 15, 2012    10:35 PM
Hondas Greater Noida plant to normal production

देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी होंडा सिएल कार्स लिमिटेड ने कहा है कि उसके ग्रेटर नोएडा प्लांट से सामान्य उत्पादन शुरू हो गया। बुधवार से दो शिफ्ट में यह उत्पादन शुरू कर दिया गया। थाईलैंड से ऑटो कंपोनेंट की आपूर्ति बाधित होने के कारण नवंबर 2011 से कंपनी सीमित उत्पादन कर रही थी।

कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग एंड सेल्स) जनेश्वर सेन ने बताया कि बुधवार से ग्रेटर नोएडा प्लांट से 370 कारों का उत्पादन शुरू हो गया। अगले सप्ताह से उत्पादन 440 इकाई प्रतिदिन तक पहुंच जाएगा। फिलहाल हमारी प्राथमिकता अपने बैकलॉग को कम करने और डीलरों के साथ मिलकर जल्द आपूर्ति सुनिश्चित करना है। कंपनी ऑटो पार्ट की आपूर्ति को सजगता के साथ देख रही है। उत्पादन सामान्य करने के लिए रिकवरी के सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। प्रमुख ऑटो कंपोनेंट जापान और चीन से मंगाए जा रहे हैं।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
ऑटो बाज़ार की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132