|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 5:46 AM IST
ऑटो बाज़ार
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » ऑटो बाज़ार

मारुति ने पार किया एक करोड़ का आंकड़ा

नई दिल्ली/एजेंसी।
Story Update : Thursday, February 09, 2012    4:06 PM
Maruti sell millionaire car auto

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने घरेलू बाजार में एक करोड़ कारें बेचने का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी ने बताया कि मारुति की एक करोड़वीं कार एक लाल रंग की स्विफ्ट वीएक्सआई रही, जिसे बृहस्पतिवार को मानेसर स्थित संयंत्र से बिक्री के लिए कोयंबटूर भेजा गया। इसके साथ ही मारुति घरेलू बाजार में एक करोड़ कारें बेचने वाली पहली कंपनी बन गई है। इस मौके पर कंपनी ने अपनी सेडॉन कार एसएक्स-4 का ‘सेलिब्रेशन एडिशन’ भी पेश किया।

उपभोक्ताओं की पंसद को सर्वोपरि रखा
इस मौके पर कंपनी के सीईओ व एमडी शिंजो नाकानिशी ने कहा कि पिछले करीब तीन दशकों में मारुति सुजुकी की प्रगति भारत के विकास जुड़कर आगे बढ़ी है। इस तरह इन दशकों में देश में कई बदलाव आए और तरक्की हुई उसी तरह मारुति-सुजुकी बदलावों और विकास की राह पर आगे बढ़ी। हम भविष्य में भी इसी तरह आगे बढ़ते रहेंगे और देश के कार बाजार को बढ़ाने में अपना योगदान देंगे। मारुति ने हमेशा उपभोक्ताओं की पंसद को सर्वोपरि रखते हुए उनके लिए गाड़ियों के नए-नए मॉडल पेश किए हैं।

भारतीय बाजार पर पूरी तरह छाए रहे
मारुति-800 मॉडल के साथ 1983 में भारतीय कार बाजार में प्रवेश करने वाली इस कंपनी ने करीब तीन दशक की अवधि में कई मील के पत्थर पार किए। गौरतलब है कि मारुति के कारखाने से पहली कार दिसंबर 1983 में निकली थी। कंपनी ने 50 लाख कारों की बिक्री का आंकड़ा फरवरी 2006 में पार किया था। मारुति-800 और ओमेनी वैन दो दशकों तक भारतीय बाजार पर पूरी तरह छाए रहे । इसके बाद मारुति की ऑल्टो लगातार सात साल देश में सबसे अधिक बिकने वाली कार बनी रही। अब भी इसकी लोकप्रियता में कमी नहीं आई है। वैग्न आर और स्विफ्ट ने भी भारतीय दर्शकों को अपनी और खूब आकर्षित किया है।

कितना बिका कौन सा मॉडल
अब तक की बिक्री मामले में मारुति के पांच प्रमुख मॉडलों में सबसे अधिक 26.38 लाख मारुति 800 रही। ऑल्टो की संख्या 19.08 लाख और ओमेनी की 14.37 लाख रही । वैगन आर और स्विफ्ट मॉडलों की बिक्री संख्या क्रमश: 11.14 ओर 6.85 लाख है। इनके अलावा मारुति के एस्टिलो, ए-स्टार, इक्को, रिट्ज, स्विफ्ट डिजायर, जिप्सी, किजाशी और ग्रैंड विटारा मॉडल भी बाजार में हैं।

‘सेलिब्रेशन एडिशन’ में क्या है खास
एक करोडवीं कार बेचने के अवसर पर मारुति ने अपनी सेडॉन कार एसएक्स-4 के सलिब्रेशन एडिशन के रूप में एक खास कार पेश की है। इस मॉडल में नई सीट फेब्रिक, क्रोम इनसाइड डोर हैंडल, क्रोम एसी लोवर्स, आर्म रेस्ट पर कब्ूबिक प्रिंटिंग और सेलिब्रेशन फ्लोर मेट और पिलो शामिल हैं ।


1

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
Ganesh Patil, Indore
It is a sign that indians also moving towards cars
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
ऑटो बाज़ार की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132