|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 5:48 AM IST
ऑटो बाज़ार
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » ऑटो बाज़ार

नैनो के लिए 230 शोरूम खोलेगी टाटा मोटर्स

मुंबई/एजेंसी।
Story Update : Tuesday, February 21, 2012    10:32 PM
Nano Tata Motors to set up 230 showrooms

देश की प्रमुख ऑटोमोटिव कंपनी टाटा मोटर्स अपनी छोटी कार नैनो के लिए अगले 12 महीने में 230 शोरूम लांच करेगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक (भारतीय ऑपरेशंस) पीएम तेलंग ने बताया कि हमारी योजना अगले साल भर में 230 एक्सक्लुसिव नैनो शोरूम खोलने की है। फिलहाल कंपनी के 120 एक्सक्लुसिव नैनो शोरूम हैं। उन्होंने बताया कि श्रीलंका और नेपाल नैनो के लिए सबसे ‘मुफीद’ निर्यात बाजार हैं। टाटा समूह चाय से लेकर सॉफ्टवेयर तक के कारोबार से जुड़ा है। टाटा समूह की इकाई टाटा मोटर्स की रेंज में नैनो से लेकर ब्रिटेन की लैंड रोवर और जगुआर तक कारें शामिल हैं।

नई तकनीक के साथ बाजार में टाटा सूमो
टाटा मोटर्स ने अपने 18 साल पुराने उत्पाद टाटा सूमो को नई तकनीक के साथ बतौर ‘टाटा सूमो गोल्ड’ राजस्थान के बाजार में उतारा है। टाटा मोटर्स के यूटीलिटी व्हीकल्स प्रोडक्ट ग्रुप के प्रमुख अशेष धर ने बताया कि करीब 15 किमी प्रति लीटर माइलेज के साथ इसका इंजन अपनी श्रेणी के सभी वाहनों के इंजन से आगे है। बेहतरीन पावर और कम से कम गियर बदलने के लिए 250 एनएम टार्कयुक्त पिकअप इस श्रेणी के वाहनों में श्रेष्ठता प्रदान करता है।


1

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
नैनो की बिक्री बढ़ाने के लिए नई रणनीति
नैनो से ‘गरीबों की कार’ का ठप्पा हटाएंगे
'गरीबी' के बोझ से दब रही है 'नैनो'
नैनो को टक्कर देने आई बजाज की छोटी कार आरई-60
नैनो की स्टार्टर मोटर मुफ्त में बदलेगी कंपनी
आप की राय -
ankit, bhatpar rani
ठीक है और भी अच्छा हो सकता था अगर २३१ नए शो रूम खोलता।
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
ऑटो बाज़ार की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132