|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 5:48 AM IST
ऑटो बाज़ार
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » ऑटो बाज़ार

जल्द ही नई डीजल कारें उतारेगी मारुति

मुंबई/एजेंसी ।
Story Update : Saturday, February 04, 2012    1:11 AM
New Maruti diesel cars soon

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी अगले कुछ महीनों में कई नए डीजल मॉडल लांच करेगी। कंपनी की कोशिश डीजल कारों के जरिए अपनी बाजार हिस्सेदारी वापस मजबूत करने की है। पेट्रोल के मुकाबले डीजल सस्ता होने से ग्राहक डीजल कारों को तरजीह दे रहे हैं। मारुति भी ग्राहकों के इस रुझान का लाभ बाजार में अपने नए डीजल मॉडल पेश कर उठाना चाहती है।

कंपनी की पेट्रोल कारों की बिक्री में गिरावट
कंपनी के एमडी व सीईओ शिंजो नाकानिशी के बताया कि बीते साल कंपनी की बाजार हिस्सेदारी गिरकर 40 फीसदी पर आ गई है। ऐसा इंडस्ट्री में मंदी और कंपनी के पेट्रोल कारों की बिक्री घटने से हुआ। जबकि इस अवधि में कंपनी की डीजल कारों का उत्पादन काफी कम रहा। उन्होंने कहा कि कंपनी अब अधिक डीजल मॉडलों के उत्पादन पर ध्यान देगी। जल्द ही कंपनी सुजुकी पावरट्रेन के जरिए सालाना 3 लाख डीजल इंजन उत्पादन करने में सक्षम हो जाएगी। सुजुकी पावरट्रेन मारुति और सुजुकी मोटर की गुड़गांव इकाई का संयुक्त उद्यम है। नाकानिशी ने कहा कि सुजुकी मोटर कार्प का फिएट के साथ हुए समझौते के तहत मारुति फिएट इंडिया से भी सालाना 1 लाख डीजल इंजन अगले तीन साल तक खरीदेगी। इससे कंपनी को अधिक से अधिक डीजल कारों का उत्पादन करने में मदद मिलेगी।

17 फीसदी की नकारात्मक ग्रोथ रही
पेट्रोल के मुकाबले डीजल सस्ता होने से ग्राहकों का रुझान तेजी से डीजल कारों की ओर बढ़ रहा है। इसे देखते हुए कई ऑटो कंपनियों ने अपने नए डीजल वर्जन बाजार में पेश किए हैं। साथ ही अपने मौजूदा डीजल वर्जन के उत्पादन बढ़ा रही हैं। वहीं, फोर्ड ने डीजल इंजनों के उत्पादन के लिए निवेश की अपनी योजना की भी घोषणा की है। फिलहाल मारुति की स्विफ्ट, रिट्ज, स्विफ्ट डिजायर और एसएक्स4 मॉडल 1.3 लीटर इंजनों के साथ बेची जा रही हैं। इस बीच, मारुति की बिक्री में लगातार सात माह की गिरावट के बाद इस साल जनवरी में 5.18 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। नाकानिशी ने कहा कि ऑटो इंडस्ट्री में हो रहे सुधार को देखते हुए हमारा पहला लक्ष्य जल्द से जल्द 10-11 फीसदी की ग्रोथ हासिल करना होगा। 2011 में अप्रैल से दिसंबर के दौरान कंपनी की 17 फीसदी की नकारात्मक ग्रोथ रही थी। गुजरात प्लांट के बारे में नाकानिशी ने कहा कि मेहसाणा में जमीन के लिए समझौते के करीब हम पहुंच चुके हैं। मानेसर प्लांट से सालाना 18 लाख कारों की उत्पादन क्षमता तक पहुंच जाने के बाद ही गुजरात प्लांट शुरू किया जाएगा।


2

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
मारुति की बिक्री 5.2 फीसदी बढ़ी
मारुति ए स्टार नए रूप में बाजार में
मारुति ने पेश किया डिजायर का नया अवतार
मारुति नहीं उतारेगी सस्ती कार
आप की राय -
Akash, Gurgaon
it's right . m800 diesel is best
archit, lucknow
agar maruti apni M800 ka diesel model nikal de 2.5 lakh ka sab car ki watt lag jayegi. 100% calculated result hai
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
ऑटो बाज़ार की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132