|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 5:52 AM IST
ऑटो बाज़ार
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » ऑटो बाज़ार

पेट्रोल की जगह ले रही डीजल गाड़ियां

नई दिल्ली/प्रियंवदा सहाय।
Story Update : Wednesday, February 15, 2012    10:35 PM
Taking the place of petrol diesel cars

पेट्रोल के दाम पर से सरकारी नियंत्रण हटने का असर अब इसकी खपत पर पड़ने लगा है। पेट्रोल के दाम में तेजी से हुई बढ़ोतरी के कारण पिछले कुछ महीनों में ही गाड़ियों में इसकी खपत आधी हो गई है। जबकि डीजल की मांग उम्मीद से ज्यादा बढ़ चुकी है। ऐसा डीजल वाहनों की बिक्री में इजाफे से हुआ है।

बदलाव के पीछे नीतिगत निर्णयों का प्रभाव
एक सरकारी तेल कंपनी के मुताबिक छह माह पहले तक डीजल गाड़ियों में इसकी खपत साढ़े पांच से छह फीसदी के बीच होती थी, जो कि अब बढ़कर सात फीसदी हो गई है। लेकिन पेट्रोल की खपत इस समय कम हो चुकी है। अमूमन इसकी खपत नौ से दस फीसदी के करीब होती है, जो अब घटकर पांच फीसदी रह गई है। जानकारों की राय में ऐसे बदलाव के पीछे नीतिगत निर्णयों का प्रभाव है।

डीजल कारों की बिक्री में 34% का इजाफा
पेट्रोल की कीमत नियंत्रण मुक्त होने से लेकर अब तक में 14.21 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुकी है, जबकि इस अवधि में डीजल के दाम महज 81 पैसे प्रति लीटर ही बढ़े हैं। 26 जून 2010 को पेट्रोल की कीमत 51.43 पैसे प्रति लीटर थी, जो 1 दिसंबर को बढ़कर 65.64 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल की कीमत 40.10 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 1 नवंबर 2011 को 40.91 रुपये प्रति लीटर ही हुई है। यह पेट्रोल की मांग घटने की प्रमुख वजह रही है। उल्लेखनीय है कि अर्थव्यवस्था में उठापटक के बावजूद पिछले वित्त वर्ष में डीजल कारों की बिक्री में 34 फीसदी का इजाफा हुआ है।


2

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
karan, kaladhungi
goverment should think petrol prices thats why people thinking buying the disel car.
himanshu yadav, moradabad
पहली बात-diesal पर से सब्सिडी ख़त्म कर देनी चाहिए केवल किसानों के लिए disal पर सब्सिडी हो. दूसरी बात- यदि पेट्रोल की खपत कम हो रही है तो पेट्रोल के दाम कम कर देने चाहिए.
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
ऑटो बाज़ार की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132