वोल्वो ऑटो इंडिया ने लक्जरी कारों की नई सीरीज लांच की है। इनमें लक्जरी सेडान एस80, प्रीमियम सेडान एस60 और लक्जरी कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्ससी60 शामिल हैं। सभी गाड़ियों में नए टर्बो डी3 डीजल इंजन लगे हैं। सभी वेरिएंट की कीमत 23.99 लाख से 33.99 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) है।
सर्वाधिक सफल ग्लोबल मॉडल लांच किए
वोल्वो इंडिया के एमडी थॉमस इर्नबर्ग का कहना है कि ग्राहकों और बाजार के रुझानों में हो रहे बदलाव को देखते हुए कंपनी ने पिछले दो साल में भारतीय ग्राहकों के लिए अपने सर्वाधिक सफल ग्लोबल मॉडल लांच किए हैं। उन्होंने बताया कि नए वेरिएंट एस60, एस80 और एक्ससी60 की कीमत क्रमश: 23.99 लाख, 31.99 लाख और 33.99 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) है। जबकि इनका माइलेज क्रमश: 18.5 किमी प्रति लीटर, 17.8 किमी प्रति लीटर और 14.7 किमी प्रति लीटर है।
0
खबर पर अपनी राय दें