|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 5:56 AM IST
बैंकिंग - बीमा
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » बैंकिंग - बीमा

यूबीआई और ब्लैकराक के बीच करार

कोलकाता/वार्ता।
Story Update : Wednesday, February 22, 2012    4:48 PM
Agreement between UBI and Blackrak

म्युचुअल फंडों के खुदरा कारोबार को बढ़ाने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया ने ब्लैकराक इनवेस्टमेंट मैनेजर्स के साथ करार किया है। इस करार के तहत यूबीआई देश भर में अपनी 2500 शाखाओं के जरिए ब्लैकराक के म्युचुअल फंड स्कीम का अकेला वितरक होगा।

म्युचुअल फंडों की बिक्री की योजना
करार पर यूबीआई के महाप्रबंधक ए नंदा और ब्लैकराक की ओर से अध्यक्ष और मुख्य निवेश अधिकारी एस नागनाथ ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर यूबीआई के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भास्कर सेन भी मौजूद थे। ब्लैकराक के नागनाथ ने इस करार पर कहा कि आज के दैर में निवेशकों के बीच म्युचुअल फंड काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।

ऐसे में पूर्व भारत में अच्छा करोबार करने वाले यूबीआई बैंक के जरिए इन फंडों के वितरण से निवेशकों के लिए काफी सहूलियत होगी। यूबीआई ने शेयर बाजार में जारी उतार चढ़ाव को देखते हुए एसआईपी मोड वाले म्युचुअल फंडो की बिक्री करने की योजना बनाई है जो उन्हें बाजार के जोखिमों से सुरक्षित रखेंगे।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बैंकिंग - बीमा की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132