|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 5:57 AM IST
बैंकिंग - बीमा
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » बैंकिंग - बीमा

अफ्रीका में शाखाएं खोलेगा बैंक ऑफ बड़ौदा

कोलकाता/आईएएनएस।
Story Update : Sunday, February 12, 2012    12:17 AM
Bank of Baroda will open branches in Africa

सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक ऑफ बड़ौदा अगले चार से पांच महीने में अफ्रीका में 10 नई शाखाएं खोलेगा। बैंक को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अफ्रीका उसके विकास का नया केंद्र साबित होगा।

बैंक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एम.डी. माल्या ने एसएमई उत्सव 2012 के दौरान संवाददाताओं से कहा कि हम पूर्वी अफ्रीका में पहले से मौजूद हैं। हमारी अधिक मौजूदगी के कारण अफ्रीका में हमें स्थानीय बैंक माना जाता है। हमें लगता है कि आने वाले दिनों में हमारे विकास का नया केंद्र अफ्रीका होगा।

माल्या ने कहा कि केन्या और उगांडा में चार-चार नई शाखाएं और तंजानिया तथा बोत्सवाना में एक-एक शाखा खोलने की योजना है। बैंक की मौजूदगी अफ्रीका में 1953 से है। केन्या और उगांडा में इसकी 11-11 शाखाएं और तंजानिया तथा बोत्सवाना में इसकी दो-दो शाखाएं पहले से हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में बैंक की दो शाखाएं हैं तथा एक और शाखा खोलने की योजना है। माल्या ने कहा कि इस साल जून तक विदेश में बैंक के करीब 100 शाखाएं या कार्यालय हो जाएंगे, जो अभी 87 हैं।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बैंकिंग - बीमा की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132