|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 6:01 AM IST
बैंकिंग - बीमा
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » बैंकिंग - बीमा

कॉरपोरेट ग्राहकों को कुछ घंटों में ही लोन

नई दिल्ली/कारोबार प्रतिनिधि।
Story Update : Wednesday, February 15, 2012    10:32 PM
Loans to corporate clients within a few hours

एचडीएफसी बैंक के कॉरपोरेट ग्राहकों को अब पर्सनल लोन के लिए बैंक शाखाओं में जाकर आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बैंक ने अपने ग्राहकों को उनके वर्क प्लेस पर ही कुछ घंटों में पर्सनल लोन (पीएल) उपलब्ध कराने की विशेष योजना शुरू की है। बैंक के मुताबिक यह देश में अपनी तरह का यह पहला प्रोडक्ट है। बैंक ने पहले चरण में इसे देश के नौ शहरों में अपने कॉरपोरेट ग्राहकों के लिए पेश किया है।

एचडीएफसी बैंक पर्सनल लोन के बिजनेस हेड साईं गिरिधर ने बताया कि ‘पर्सनल लोन प्राइयरिटी पास’ प्रोग्राम के तहत बैंक के कॉरपोरेट ग्राहकों को उनके वर्क प्लेस पर ही पर्सनल लोन की जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा। इसके लिए बैंक कॉरपोरेट ऑफिसों में अपने प्राइयरिटी पास डेस्क स्थापित करेगा। जहां बैंक प्रतिनिधि ग्राहकों से जरूरी दस्तावेज लेकर उसे वहीं से स्कैन कर बैंक की प्रोसेसिंग यूनिट को भेज देंगे। प्रोसेसिंग पूरी होने के बाद ग्राहक को पर्सनल लोन मिल सकेगा।

इस पूरी प्रक्रिया में कुछ घंटों का ही समय लगेगा। साईं ने बताया कि फिलहाल पर्सनल लोन प्राइयरिटी पास सर्विस देश के नौ शहरों मुंबई, दिल्ली, बंगलूरू, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, कोलकाता, अहमदाबाद और कोच्चि में उपलब्ध है। बैंक के अनुसार अगले 6 माह में 500 कॉरपोरेट को कवर कर लिया जाएगा। इसके साथ ही बैंक ने अगले छह माह में 1,500 से अधिक प्राइयरिटी डेस्क स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 31.4 प्रतिशत बढ़ा
एचडीएफसी के ‘इंफिनिया’ से करें असीमित खरीदारी
एचडीएफसी ने कर्ज की ब्याज दरें बढ़ाईं
राकेश सिंह एचडीएफसी बैंक के नए इंवेस्टमेंट बैंकिंग प्रमुख
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बैंकिंग - बीमा की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132