|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 6:04 AM IST
बैंकिंग - बीमा
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » बैंकिंग - बीमा

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बैंकों को नहीं लगेगी चपत

नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो।
Story Update : Thursday, February 09, 2012    10:08 PM
Supreme Court order will not hurt banks

टूजी आवंटन घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से टेलीकॉम कंपनियों को कर्ज देने वाले बैंकों को चपत लगने की आशंका नहीं है। तमाम टेलीकॉम कंपनियों को 14 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा कर्ज देने से बैंकों की वित्तीय सेहत बिगड़ने की चिंता कर रहे वित्त मंत्रालय ने बैंकों की समीक्षा की है। समीक्षा में बैंकों की गैर निष्पादित संपत्तियों (एनपीए) का बोझ बढ़ने की आशंका सामने नहीं आई है।

वित्त मंत्रालय के एक आला अधिकारी ने बताया कि टेलीकॉम कंपनियों को बड़ी रकम कर्ज के रूप में देने से बैंकों को लेकर थोड़ी चिंता जरूर थी। लेकिन समीक्षा में यह पाया गया कि ज्यादातर कर्ज सुरक्षित दायरे में हैं और टेलीकॉम कंपनियां कर्ज चुकाने में सक्षम हैं। इससे बैंकों के एनपीए बढ़ने की संभावना नहीं है। अनुमानित तौर पर लाइसेंस रद्द की गई कंपनियों में बैंकों का करीब 3,300 करोड़ रुपये फंसा हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने टेलीकॉम कंपनियों को कुल 4,500 करोड़ रुपये कर्ज दे रखा है। जबकि लाइसेंस रद्द हुई कंपनियों में पंजाब नेशनल बैंक का करीब 500 करोड़ रुपये से ज्यादा, ओबीसी का करीब 600 करोड़ रुपये और कॉरपोरेशन बैंक के 146 करोड़ रुपये फंसे हुए हैं। गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले हफ्ते टेलीकॉम कंपनियों के 122 लाइसेंस रद्द करने का फैसला दिया था। साथ ही अदालत ने ट्राई को नए सिरे से लाइसेंस की नीलामी के लिए सिफारिश करने और उस पर सरकार को 22 टेलीकॉम क्षेत्रों के लाइसेंस देने को कहा था।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
टूजी नीलामी में भाग दोबारा लेगी यूनीनॉर
नए सिरे से टूजी नीलामी की प्रक्रिया शुरू
टूजी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पीएम को दी क्लीन चिट
टूजी मामले में सराकर ने किया मंत्रियों का बचाव
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बैंकिंग - बीमा की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132