|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 6:04 AM IST
बैंकिंग - बीमा
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » बैंकिंग - बीमा

बीओबी को 24 फीसदी विकास का अनुमान

कोलकाता/आईएएनएस।
Story Update : Sunday, February 12, 2012    12:16 AM
The 24 percent growth projected BoB

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा को चालू कारोबारी साल में पिछले कारोबारी साल के मुकाबले 24 फीसदी विकास का अनुमान है। बैंक के अध्यक्ष एमडी माल्या ने एसएमई (छोटे उद्यम) उत्सव 2012 के दौरान कहा कि हम मार्च 2012 के आखिर तक 6,50,000 करोड़ रुपए से अधिक के कारोबार का अनुमान कर रहे हैं। हम अपने कारोबार में इस कारोबारी साल में पिछले कारोबारी साल के मुकाबले 24 फीसदी विकास का अनुमान कर रहे हैं।

माल्या ने कहा कि कारोबारी साल के आखिर तक घरेलू बाजार में दिए जाने वाले कर्ज में बैंक का 20 फीसदी विकास होगा। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2011 तक पिछले कारोबारी साल की समान अवधि के मुकाबले कर्ज में 19 फीसदी विकास हुआ। कारोबारी साल के आखिर तक कर्ज में 19 से 20 फीसदी विकास होगा। वैश्विक बाजार में बैंक द्वारा जारी किए गए कर्ज में अब तक पिछले कारोबारी साल की समान अवधि के मुकाबले 24 से 25 फीसदी विकास हुआ।

बैंक ने कहा कि मौजूदा कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 21 फीसदी अधिक 12.89 अरब रुपये रहा। माल्या के मुताबिक केंद्र सरकार मार्च तक बैंक में 7.75 अरब रुपये का निवेश करेगी।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बैंकिंग - बीमा की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132