देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कम्पनी भारती एयरटेल ने कहा कि 31 दिसम्बर को समाप्त तिमाही में कम्पनी की कुल आय 17 फीसदी से बढ़कर 18,477 करोड़ रुपये हो गई जबकि इससे पूर्व के वित्त वर्ष की समान अवधि में यह राशि 15,775 करोड़ रुपये थी।
कम्पनी ने एक बयान में कहा कि दुनिया के कुल 19 देशों में उसके ग्राहकों की संख्या 24.3 करोड़ है। कम्पनी को अन्य सेवाओं से 2,801 करोड़ रुपये की आय हुई जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 20.4 फीसदी अधिक हैं।
भारती एयरटेल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सुनील भारती मित्तल ने कहा, ‘मैं खुश हूं कि भारत में ग्राहकों को बहेतर सेवा देने के लिए ब्रांडिंग और नेटवर्क में निवेश जारी रहेगा।’
0
खबर पर अपनी राय दें