|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 6:10 AM IST
कॉर्पोरेट
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » कॉर्पोरेट

डियोन का अधिग्रहण किया महिंद्रा सत्यम ने

हैदराबाद/वार्ता।
Story Update : Friday, February 10, 2012    5:33 PM
Dion acquired Mahindra Satyam IT

सूचना प्रौद्योगिकी की प्रमुख कंपनी महिंद्रा सत्यम ने पूंजी बाजार में सॉफ्टवेयर उपलब्‍ध कराने वाली डियोन सोल्यूशंस लिमिटेड में हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। महिंद्रा सत्यम के मुताबिक हिस्सेसारी बेचने के लिए डियोन नए शेयर जारी करेगी। नए शेयरों के दाम भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड के प्रावधानों के अनुसार तय किए जाएंगे।

इस समझौते का क्रियान्वयन निदेशक मंडल की मंजूरी और संबद्ध नियामकों के अनुमोदन के बाद किया जाएगा। डियोन ग्लोबल पूंजी बाजार के लिए वैश्विक स्तर पर सॉफ्टवेयर उपलब्‍ध कराती है। इसके 62 देशों में 660 ग्राहक हैं। हिस्सेदारी बेचने से मिली राशि का इस्तेमाल कारोबार के विस्तार के लिए किया जाएगा।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
कॉर्पोरेट की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132