|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 6:15 AM IST
कॉर्पोरेट
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » कॉर्पोरेट

आईसीआईसीआई का मुनाफा 20 प्रतिशत बढ़ा

मुंबई।
Story Update : Wednesday, February 01, 2012    12:31 AM
ICICIs net profit increased 20 percent

ब्याज और सेवा शुल्क से अर्जित आय में वृद्धि और गैर निष्पादित परिसंपत्तियों में आई कमी से निजी क्षेत्र के देश के सबसे बडे़ बैंक आईसीआईसीआई का शुद्ध लाभ 31 दिसंबर 2011 को समाप्त तिमाही में 20 फीसदी अधिक रहा। बैंक ने इस अवधि में कुल 17.3 अरब रुपये का रिकॉर्ड मुनाफा कमाया, जबकि वित्त वर्ष 2010-11 की इसी अवधि में उसका शुद्ध लाभ 14.37 अरब रुपये था। दिसंबर 2011 में समाप्त तीसरी तिमाही में बैंक की ब्याज से अर्जित शुद्ध आय 17 प्रतिशत वृद्धि के साथ 27.1 अरब रुपये रही। इस दौरान गैर निष्पादित परिसंपत्तियां पूर्व के 1.39 प्रतिशत से घटकर 0.83 प्रतिशत रह गई, जिससे इनके लिए किया गया 4.6 अरब रुपये का जोखिम प्रबंधन भी घटकर 3.4 अरब रुपये रह गया। बैंक की ऋण क्षमता भी 19 प्रतिशत की बढत के साथ 46.3 अरब रुपये हो गई। बैंक के उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों की खबर से मुंबई शेयर बाजार में इसके शेयरों ने शुरुआती कारेबार में 5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की।

इंडियन बैंक का मुनाफा सात फीसदी बढ़ा
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सात प्रतिशत अधिक 525.92 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 491.29 करोड़ रुपये रहा था। गत 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में बैंक की कुल आय 3,505.25 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान अवधि के 2,640.50 करोड़ रुपये से 32.75 फीसदी अधिक है।

वेदांत का मुनाफा घटा
लंदन। भारत में कारोबार करने वाले खनन समूह वेदांत रिसोर्सेज का शुद्ध लाभ मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में पांच प्रतिशत घटकर 84 करोड़ 84 लाख डॉलर रह गया है। गत 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में जांबिया में एल्युमीनियम और तांबा का कारोबार प्रभावित हुआ है, जिस कारण मुनाफे में कमी आई है। भारत में रुपये के अवमूल्यन के कारण भी कंपनी का एल्युमीनियम कारोबार घटा है। भारतीय कारोबार का शुद्ध लाभ 36 लाख डॉलर घटकर सात करोड़ 63 लाख डॉलर रह गया है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
कॉर्पोरेट की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132