|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 6:16 AM IST
कॉर्पोरेट
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » कॉर्पोरेट

रेकिट ने पारस ब्रांड मेरिको को बेचा

मुंबई/एजेंसी।
Story Update : Wednesday, February 15, 2012    10:37 PM
Marcia Paras brand sold by Reckitt

घरेलू एफएमसीजी कंपनी मेरिको ने अमेरिकी कंपनी रेकिट बेनकाइजर से पर्सनल केयर ब्रांड पारस का अधिग्रहण कर लिया है। रेकिट ने पिछले साल पारस ब्रांड को खरीदा था। इस सौदे के वित्तीय पहलुओं का खुलासा नहीं किया गया है। रेकिट बेनकाइजर के अनुसार, कंपनी ने अप्रैल 2011 में 3,260 करोड़ रुपये में पारस फार्मास्युटिकल के साथ समझौता किया था। उस समय कंपनी ने पारस के फार्मास्युटिकल और पर्सनल केयर प्रोडक्ट दोनों को खरीदा था। अब कंपनी ने पारस पर्सनल केयर कारोबार मेरिको को बेच रही है। 2012 की दूसरी तिमाही तक यह समझौता पूरा होने की उम्मीद है।

वेनिश और हार्पिक टायलेट क्लीनर शामिल
पारस ब्रांड के अधिग्रहण से रेकिट ने मूव, क्रेक हील केयर लोशन और डी-कोल्ड और पर्सनल केयर ब्रांड सेट वेट और झटाक व हेयर लोशन ब्रांड लिवोन जैसे उत्पादों को स्वामित्व हासिल किया। रेकिट के अपने ब्रांड डेटाल शॉप्स व लिक्विड, स्ट्रेपशिल, मार्टिल पेस्ट कंटोल, लाइजल क्लीनर, वेनिश और हार्पिक टायलेट क्लीनर शामिल हैं। जबकि मेरिको पैराशूट कोकोनट ऑयल, काया स्कीनकेयर सर्विस, सफोला सहित अन्य ब्रांडों के लिए जानी जाती है। मेरिको कंज्यूमर प्रोडक्ट्स बिजनेस के मुख्य कार्यकारी सुजाता गुप्ता ने कहा कि इस समझौते के बारे में हम कोई भी टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरा समझौता अगले दो महीनों में पूरा होने की उम्मीद है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
कॉर्पोरेट की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132