ऊर्जा क्षेत्र की निजी कंपनी रिलायंस पावर का गत 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में शुद्ध लाभ 41.7 फीसदी बढ़कर 204 करोड़ रुपये हो गया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 144 करोड़ रुपया का मुनाफा कमाया था। मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में रिलायंस पावर का परिचालन राजस्व 82 फीसदी बढ़कर 457 करोड़ रुपये हो गया। जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में यह आंकड़ा 251 करोड़ रुपये रहा था।
कोल इंडिया का लाभ 53.8 फीसदी बढ़ा
नई दिल्ली। सरकारी क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 53.8 फीसदी बढ़कर 4,038 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कोल इंडिया का मुनाफा 2,626 करोड़ रुपये रहा था। समीक्षाधीन तिमाही में कोल इंडिया की बिक्री 21 फीसदी बढ़कर 15,349 करोड़ रुपये हो गई। वित्त वर्ष 2011 की तीसरी तिमाही में यह 12,692 करोड़ रुपये रही थी।
सेल का लाभ 43 फीसदी घटा
नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) का गत 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में शुद्ध लाभ 43 फीसदी घटकर 632 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में सेल का मुनाफा 1,108 करोड़ रुपये रहा था। समीक्षाधीन तिमाही में सेल की बिक्री 5 फीसदी घटकर 10,594 करोड़ रुपये रह गई। जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 11,143 करोड़ रुपये रहा था।
सीईएससी का शुद्ध लाभ 32.73 फीसदी घटा
मुंबई। बिजली उत्पादन व वितरण से जुड़ी कंपनी सीईएससी का शुद्ध लाभ गत 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में 32.73 प्रतिशत घटकर 74.0 करोड़ रुपये रह गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 110 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय 9.90 फीसदी बढ़कर 1052 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी की आय 961 करोड़ रुपये रही थी।
सन फर्मा का शुद्ध मुनाफा बढ़ा
नई दिल्ली। दवा क्षेत्र की कंपनी सन फर्मा का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ बढ़कर 365.23 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 342.67 करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय 2010-11 की दिसंबर तिमाही के 760.09 करोड़ रुपये से बढ़कर 940.38 करोड़ रुपये हो गई।
0
खबर पर अपनी राय दें