प्रिंटिग कारोबार से जुड़ी जानी मानी बहुराष्ट्रीय कंपनी रिको इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड ने भारत में सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं को लक्षित करते हुए बेंगलूर में नया अनुसंधान एवं विकास केंद्र खोला है।
कंपनी भारत में अमेरिका स्थित रिको इनोवेशंस इनकार्पोरेशन की सहायक इकाई के तौर पर कार्य करेगी। कंपनी की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि कंपनी का अनुसंधान एंव विकास केंद्र देश में शिक्षा, मीडिया, मनोरंजन, स्वास्थ्य सेवाओं और वित्तीय क्षेत्र में सूचना प्रौद्योगिकी जरूरतों के लिए अपनी सेवाएं देगा।
कंपनी के अध्यक्ष हीरोशी कोबायाशी ने कहा कि एशिया में भारत जापान के बाद दूसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनकर उभर रहा हे। ऐसे में उसके लिए यहां कारोबार विस्तार की प्रचुर संभावनाएं हैं।
0
खबर पर अपनी राय दें