|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 6:21 AM IST
कॉर्पोरेट
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » कॉर्पोरेट

यूको बैंक के लाभ में 10 फीसदी की वृद्धि

नई दिल्ली।
Story Update : Wednesday, February 08, 2012    1:18 AM
UCO Banks profits rise 10 percent

यूको बैंक का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 10 फीसदी की वृद्धि के साथ 333 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। समीक्षाधीन अवधि के दौरान बैंक की कुल आमदनी में 28 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वित्त वर्ष के दौरान दिसंबर में समाप्त अवधि के दौरान बैंक की ग्लोबल जमा राशि 18.51 फीसदी बढ़कर 1,43,108 करोड़ रुपये रही। पिछले वर्ष की समीक्षाधीन अवधि में यह राशि 1,20,759 करोड़ रुपये रही थी।

नाल्को का शुद्ध लाभ 80 प्रतिशत गिरा
भुवनेश्वर। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी नाल्को का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 80 प्रतिशत घटकर 51.22 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में नाल्को का शुद्ध मुनाफा 255.95 करोड़ रुपये रहा था। समीक्षाधीन तिमाही में नाल्को की बिक्री मामूली रूप से बढ़कर 1,527.86 करोड़ रुपये पर रही। जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 1,523.31 करोड़ रुपये रही थी। ग्लोबल स्तर पर कीमतें घटने और कच्चे माल की लागत बढ़ने से कंपनी के मुनाफे पर दबाव देखा गया।

देना बैंक का लाभ 20.28 प्रतिशत बढ़ा
मुंबई। सरकारी क्षेत्र के देना बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 20.28 प्रतिशत बढ़कर 186.68 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले साल की इसी अवधि में बैंक ने कुल 155.21 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था। समीक्षाधीन अवधि में बैंक का कुल कारोबार भी 14.09 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,16,267.62 करोड़ रुपये रहा। दिसंबर 2011 में समाप्त तिमाही में बैंक की ब्याज से अर्जित आय में भी इजाफा हुआ। यह बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि के 1,289 करोड़ रुपये की तुलना में 30.02 प्रतिशत अधिक 1,676 करोड़ रुपये रही।

टोयोटा का मुनाफा 51 प्रतिशत बढ़ा
टोक्यो। वाहन बनाने वाली अग्रणी कंपनी टोयोटा मोटर कार्प का तिमाही परिचालन लाभ 51 प्रतिशत बढ़कर 1.95 अरब डॉलर पर पहुंच गया। टोयोटा ने चालू वित्त वर्ष की इस तीसरी तिमाही में विश्लेषकों के अनुमान से अधिक परिचालन लाभ अर्जित किया है। हालांकि कंपनी का शुद्ध लाभ 14 प्रतिशत घटा है। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में परिचालन लाभ के अनुमान में भी बढ़ोतरी की है। मार्च 2011 में जापान में विनाशकारी भूकंप और सुनामी के साथ ही थाइलैंड के बाढ़ से कंपनी के कारोबार पर विपरीत प्रभाव पड़ा है और बहुत दिनों तक इसके संयंत्रों में उत्पादन सामान्य नहीं हो सका।

राणे होल्डिंग्स का मुनाफा 56 प्रतिशत बढ़ा
नई दिल्ली। राणे समूह की निवेशक इकाई राणे होल्डिंग्स लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष में गत 31 दिसंबर को समाप्त तीसरी तिमाही में 20.95 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 13.39 करोड़ रुपये की तुलना में 56 प्रतिशत अधिक है। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की विक्रय एवं परिचालन आय 14 प्रतिशत बढ़कर 463.41 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। जबकि बीते साल की इसी अवधि में यह राशि 407.65 करोड़ रुपये रही थी।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
कॉर्पोरेट की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132