|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 6:22 AM IST
कॉर्पोरेट
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » कॉर्पोरेट

वोडाफोन इंडिया के अध्यक्ष बने अनलजीत सिंह

नई दिल्ली/वार्ता।
Story Update : Friday, February 10, 2012    3:49 PM
Vodafone India President Analjit Singh

दूरसंचार सेवा प्रदान करने वाली कंपनी वोडाफोन ने उद्योगपति अनलजीत सिंह को वोडाफोन इंडिया का गैर कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। सिंह मैक्स इंडिया लिमिटेड के संस्थापक और अध्यक्ष होने के साथ ही सहायक कंपनियों मैक्स न्यूयॉर्क लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड और मैक्स बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के भी प्रमुख है।

कंपनी ने बयान में बताया कि सिंह की नियुक्ति 16 प्रभावी से प्रभावी होगी। इससे पहले वोडाफोन इंडिया के संचालक मंडल उनकी नियुक्ति को अनुमोदित करेगा। कंपनी ने कहा कि सिंह का वोडाफोन से पुराना संबंध है। सिंह की वोडाफोन की पूर्ववर्ती कंपनी हसिचन एस्सार में 3.16 प्रतिशत हिस्सेदारी थी जिसे उन्होंने वर्ष 2005 में बेच दी थी।

कंपनी ने कहा है कि सिंह मैक्स टेलीकॉम के संस्थापक के रूप में जिस कंपनी को शुरू किया था आज वह वोडाफोन इंडिया के रूप में काम कर रही है और उसके पास 15 करोड़ ग्राहक है। सिंह ने कहा कि वोडाफोन इंडिया का अध्यक्ष बनना गौरव की बात है। वह इस कंपनी की शुरूआत से जुडे़ हुए हैं और वोडाफोन की अगुवाई में यह कारोबार बहुत बढ़ रहा है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
कॉर्पोरेट की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132