|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 6:23 AM IST
बाज़ार
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » बाज़ार

अगले वित्त वर्ष घटेगा सोने का आयात : रंगराजन

नई दिल्ली/एजेंसी।
Story Update : Wednesday, February 22, 2012    10:54 PM
Gold imports will decrease next fiscal Rangarajan

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष सी रंगराजन ने कहा है कि अगले वित्त वर्ष में सोना का आयात घटकर 38 अरब डॉलर पर आ जाएगा। रंगराजन ने बुधवार को वित्त वर्ष 2011-12 की आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट जारी करने के अवसर पर कहा कि चालू वित्त वर्ष में निवेश की मांग बढ़ने से यह 58 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा।

उन्होंने बताया कि आमतौर पर भारत में 32 से 33 अरब डॉलर के सोने का आयात होता है, लेकिन चालू वित्त वर्ष में इसमें जबरदस्त तेजी देखी गई है। वित्तीय बाजार में अस्थिरता की वजह से सोने में निवेश बढ़ा है, लेकिन इस रुख के आगे जारी रहने की संभावना नहीं है। इसलिए इसके फिर से नीचे आकर 38 अरब डॉलर पर रहने की अनुमान है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बाज़ार की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132