|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 6:23 AM IST
बाज़ार
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » बाज़ार

कर संग्रह का लक्ष्य हासिल कर लेगी सरकार

नई दिल्ली/एजेंसी।
Story Update : Wednesday, February 22, 2012    10:58 PM
Government will achieve the goal of indirect tax collections

वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने भरोसा जताया है कि आर्थिक वृद्धि में सुस्ती के बावजूद सरकार चालू वित्त वर्ष में अप्रत्यक्ष कर संग्रह के लक्ष्य को हासिल कर लेगी। मौजूदा वित्त वर्ष में 3.93 लाख करोड़ रुपये के अप्रत्यक्ष कर संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड अप्रत्यक्ष कर संग्रह के लक्ष्य को हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। वास्तव में, पहले से ही ऐसे संकेत हैं कि अनुमानित लक्ष्य प्राप्त हो जाएगा। मुखर्जी बुधवार बुधवार को यहां सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग के अधिकारियों के राष्ट्रपति पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजकोषीय स्तर पर चुनौतियों के बावजूद मौजूदा वित्त वर्ष में अब तक अप्रत्यक्ष कर संग्रह अच्छा रहा है। जनवरी 2012 तक के कर संग्रह के आंकड़ों से संकेत मिल रहे हैं कि पिछले साल के मुकाबले अप्रत्यक्ष कर वसूली कुछ बेहतर चल रही है।

मालूम हो कि चालू वित्त वर्ष के पहले 10 महीनों में अप्रत्यक्ष कर संग्रह 3.17 लाख करोड़ रुपये हुआ है। पिछले साल की इसी अवधि के 2.75 लाख करोड़ रुपये की तुलना में यह 15 फीसदी अधिक है। सरकार ने वित्त वर्ष 2011-12 के दौरान 3.93 लाख करोड़ रुपये के अप्रत्यक्ष कर वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है। हालिया आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर के 6.9 फीसदी रहने का अनुमान है। यह पिछले साल के 8.4 फीसदी से कम है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
अप्रत्यक्ष कर संग्रह 44 फीसदी बढ़ा
अप्रत्यक्ष कर संग्रह में 45 फीसदी उछाल
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बाज़ार की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132