|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 6:24 AM IST
बाज़ार
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » बाज़ार

ग्रीन टेक को देना होगा महत्व

मुंबई/एजेंसी।
Story Update : Wednesday, February 22, 2012    11:00 PM
Green Tech will be the importance

पर्यावरण के अनुकूल तकनीक (ग्रीन टेक्नोलॉजी) को बढ़ावा देने वाली कंपनियों में निवेश आकर्षित करने के इरादे से बीएसई में ग्रीनेक्स सूचकांक को केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली ने एक देश के लिए एक बेहतर कदम बताया। उन्होंने कहा कि भारत जैसे विकासशील देश में कंपनियों और निवेशकों दोनों को कम ऊर्जा खपत वाले उपायों को पर्याप्त महत्व देना चाहिए।

कार्बन उत्सर्जन की सीमा को पैमाना माना
गौरतलब है कि ग्रीनेक्स में खासतौर पर ऐसी कंपनियों के शेयरों के लेन-देन की सुविधा होगी, जो अपने उत्पादन और विनिर्माण गतिविधियों में कम कार्बन उत्सर्जन वाली हरित प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर रही हैं। इसके लिए इन कंपनियों के कार्बन उत्सर्जन की सीमा को पैमाना माना जाएगा। ग्रीनएक्स का एक फायदा यह भी होगा कि इससे सरकार उन कंपनियों की आसानी से पहचान कर पाएगी, जो कम ऊर्जा खपत करने के साथ ही कम कार्बन उत्सर्जन भी करती हैं। इससे कंपनियों और उद्योगों के लिए नीतियां और योजनाएं बनाने में उसे काफी मदद मिलेगी।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बाज़ार की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132