|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 6:29 AM IST
बाज़ार
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » बाज़ार

मुश्किल में किंगफिशर, 20 फ्लाइट्स रद्द

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Story Update : Wednesday, February 22, 2012    12:29 PM
Kingfisher cancels 20 flights DGCA to brief Aviation Minister

खराब वित्तीय हालत से जूझ रही किंगफिशर एयरलाइंस की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पायलटों की हड़ताल की वजह से किंगफिशर ने बुधवार को भी 20 उड़ानें रद्द कर दी। इधर किंगफिशर की सर्विस और फ्लाइट्स की शेड्यूल से संबंधित प्लान डीजीसीए ‌विमानन मंत्रालय को सौंपने जा रही है।

अजित सिंह से डीजीसीए चीफ की मुलाकात
इस संबंध में डीजीसीए प्रमुख भारत भूषण बुधवार को केंद्रीय उड्डयन मंत्री ‌अजित सिंह से मुलाकात करेंगे। भारत भूषण ने मंगलवार को विजय माल्या से भेंट की थी। माना जा रहा है कि भूषण मुलाकात के दौरान अजित सिंह को किंगफिशर की सर्विस, फ्लाइट्स शेड्यूल और अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

34 पायलटों ने पद से इस्तीफा दिया
बड़े पैमाने पर उड़ानों के बाधित होने के कारण नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की सख्ती का सामना कर रहे किंगफिशर एयरलाइंस की परेशानियां और बढ़ गई हैं। एयरलाइंस के 34 पायलटों ने पद से इस्तीफा दे दिया है जबकि बड़ी संख्या में स्टाफ को नोटिस पर रखा गया है। एयरलाइंस की मुश्किलें बढ़ाते हुए सरकार ने किंगफिशर को किसी भी तरह का राहत पैकेज देने से इनकार कर दिया है।

भारी आर्थिक संकट से जूझ रही किंगफिशर
सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को 34 पायलटों के इस्तीफे के साथ ही अक्तूबर 2011 से पद छोड़ने वाले पायलटों की संख्या 80 तक पहुंच गई है। कंपनी ने बड़ी संख्या में अपने ग्राउंड स्टाफ को भी नोटिस पर रखा है। ग्राउंड स्टाफ के ज्यादातर कर्मचारी कांट्रेक्ट पर हैं और इनके कांट्रेक्ट का नवीनीकरण नहीं किया जा रहा। वैसे, एयरलाइंस की ओर से इन इस्तीफों की पुष्टि नहीं की गई है। किंगफिशर भारी आर्थिक संकट से जूझ रही है। आयकर विभाग द्वारा कंपनी के खाते फ्रीज किए जाने से यह संकट और बढ़ा है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
किंगफिशर को दिए कर्ज डूबने वाली श्रेणी में हैं
छंटनी की तैयारी में किंगफिशर
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बाज़ार की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132