|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 6:29 AM IST
बाज़ार
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » बाज़ार

किंगफिशर ने ऋणपत्रों के बदले दिए शेयर

मुंबई।
Story Update : Wednesday, February 22, 2012    10:52 PM
Kingfisher shares given in exchange for the debentures

आर्थिक संकट से गुजर रही निजी विमानन कंपनी किंगफिशर ने ब्याज भुगतान में दी जाने वाली राशि बचाने के मकसद से वैकल्पिक परिवर्तनीय ऋणपत्र (ओसीडी) के एवज में 7.98 करोड़ शेयरों का आवंटन किया है। किंगफिशर ने बीएसई को ओसीडी के बदले में शेयर आवंटित किए जाने की जानकारी दी है।

7.98 करोड़ शेयर आवंटित किए गए
उसने बताया है कि एलकेपी सिक्यूरिटीज, रीडेक्ट कंसल्टेंसी और स्टार इंवेस्टमेंट्स को 25.01 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से कुल 7.98 करोड़ शेयर आवंटित किए गए हैं। किंगफिशर के इस कदम से ओसीडी पर ब्याज के रूप में दी जाने वाली एक बड़ी राशि बच जाएगी। अब कंपनी की कुल शेयर पूंजी 497 करोड़ रुपये से बढ़कर 577 करोड़ रुपये हो गई है।

पायलटों और अन्य कर्मचारियों को वेतन भुगतान नहीं
गौरतलब है कि किंगफिशर ने गत वर्ष जनवरी में आठ फीसदी की ब्याज दर पर तीन फर्मों को सात करोड़ ओसीडी जारी किए थे। ओसीडी के प्रावधानों के मुताबिक 18 महीनों के भीतर इन ऋणपत्रों को शेयरों के रूप में तब्दील किया जा सकता है। विश्लेषकों के मुताबिक किंगफिशर ने आर्थिक संकट से निपटने के लिए बैंकों से मदद की उम्मीद कम हो जाने के बाद यह कदम उठाया है। आर्थिक समस्याओं के चलते पायलटों और अन्य कर्मचारियों को वेतन भुगतान नहीं हो पाने के कारण ये लोग बड़ी संख्या में अचानक छुट्टी पर चले गए हैं। इस वजह से शनिवार से किंगफिशर की उड़ानें लगातार रद्द हो रही हैं।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
मुश्किल में किंगफिशर, 20 फ्लाइट्स रद्द
उड़ानों का शेड्यूल बताए किंगफिशर
किंगफिशर की उड़ानें रद्द होने से बढ़ा किराया
किंगफिशर को डीजीसीए ने लगाई कड़ी फटकार
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बाज़ार की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132