|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 6:30 AM IST
बाज़ार
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » बाज़ार

MCX आईपीओ हुआ 91% सब्सक्राइब

नई दिल्ली।
Story Update : Wednesday, February 22, 2012    10:46 PM
MCX IPO is 91 subscribed

देश के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स का आईपीओ बुधवार को पहले दिन 91 फीसदी सब्सक्राइब हुआ। खुदरा निवेशकों के साथ-साथ संस्थागत निवेशकों की भी मजबूत मांग रही। खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित शेयर पहले दिन करीब 300 करोड़ रुपये की बोली के साथ 1.5 गुना ओवर सब्सक्राइब हुए। जबकि संस्थागत निवेशकों के आरक्षित शेयर करीब 150 करोड़ रुपये की बोली के साथ 74 फीसदी सब्सक्राइब हुए।

एमसीएक्स ने आईपीओ के जरिए करीब 663 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसमें पहले ही एंकर निवेशकों को करीब 100 करोड़ रुपये के शेयर आवंटित हुए। आईपीओ के पहले दिन की कुल करीब 500 करोड़ रुपये बोली लगाई गई। बुधवार सुबह एमसीएक्स के आईपीओ के लिए बोली शुरू हो गई, जो 24 फरवरी तक जारी रहेगी। एमसीएक्स का ऑफर 2012 का पहला आईपीओ है। शेयरों का प्राइस बैंड 860 से 1,032 रुपये प्रति शेयर है। आईपीओ के पहले दिन निवेशकों ने करीब 50 लाख शेयरों के लिए बोली लगाई। जो कंपनी की ओर से बेचे जाने वाले करीब 55 लाख शेयरों का 90.7 फीसदी है। एमसीएक्स के सभी सौ फीसदी शेयर बुक बिल्डिंग के जरिए बेचे जाएंगे।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बाज़ार की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132