|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 6:31 AM IST
बाज़ार
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » बाज़ार

आकाश में दिक्कतें बरकरार, नई खेप की तैयारी

नई दिल्ली/एजेंसी।
Story Update : Wednesday, February 22, 2012    10:47 PM
Problems remain in the aakash ready for new batch

देश में पिछले साल दुनिया का सबसे सस्ता टैबलेट ‘आकाश’ महज 35 डॉलर में लांच कर सरकार ने अपनी वाहवाही तो बटोर ली, लेकिन आकाश की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। आकाश में धीमे प्रोसेसर, कम बैट्री बैकअप और टच स्क्रीन के खराब प्रदर्शन की शिकायतें हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इस टैबलेट के पायलट मॉडल में ही तमाम गड़बड़ियों और खराब प्रदर्शन के बावजूद कंपनियों को दोबारा इसकी बोली के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

केवल 10,000 आकाश टैबलेट की बिक्री
एप्पल इंक के आईपैड जैसे टैबलेट अभी भी देश में तेजी बढ़ते मध्य वर्ग के दायरे के बाहर हैं। ऐसे में आकाश को लेकर व्यापक संभावनाओं का होना स्वाभाविक है। घरेलू स्तर पर तैयार किए गए आकाश की कीमत करीब 50 डॉलर है, जिसे सरकार की ओर से छात्रों को 35 डॉलर में उपलब्ध कराया जा रह है। लेकिन अक्तूबर से अब तक केवल 10,000 आकाश टैबलेट की बिक्री ही हो सकी है। पायलट मॉडल में यूजर्स द्वारा धीमे प्रोसेसर, कम बैट्री बैकअप और टच स्क्रीन के खराब प्रदर्शन की शिकायतों के बीच सरकार के रिसर्च इंस्टीट्यूट और आकाश निर्माता डाटाविंड के बीच रिश्तों में कड़वाहट आ चुकी है।

डाटाविंड ने शुरुआती मौके को गंवा दिया
इस कारण मानव संसाधन मंत्रालय अब आकाश के निर्माण के लिए नए साझेदार की तलाश में है। इसके लिए अगले कुछ हफ्तों में टेंडर जारी किए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि इस बार डाटाविंड को मौका नहीं दिया जाएगा। पिछले साल डाटाविंड ने सरकार से एक लाख आकाश टैबलेट बनाने का ठेका हासिल किया था। कंपनी का मानना था कि दूसरे फेज में भी 10 लाख अतिरिक्त टैबलेट बनाने का भी मौका मिलेगा। लेकिन ऐसा माना जा है कि डाटाविंड ने शुरुआती मौके को गंवा दिया है।


3

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
पुरानी कीमत पर ही मिलेगा नया आकाश टैबलेट
दस लाख आकाश टैबलेट मुहैया कराएगा मंत्रालय
क्या 22 करोड़ 'आकाश' की मांग पूरी कर पाएगी सरकार
आकाश का संशोधित मॉडल जल्द मिलेगा छात्रों को
आप की राय -
RAJIV SINGH, MUZFFARNAGAR
मैं आकाश के प्रोसेसिंग से सहमत नहीं हूं।
TEHSIN ALI, MUZAFFAR NAGAR
सरकार को इसकी सभी कमियों को शीघ्र ही दूर करना चाहिए। भले ही इसकी कीमत थोड़ी बढ़ जाए।
ravindra singh, delhi
सरकार भले ही इसकी कीमत जल्द बढ़ा दें लेकिन इसके अंदर की सभी कमियां दूर कर दे।
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बाज़ार की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132