|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 6:32 AM IST
बाज़ार
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » बाज़ार

टेलीनार ने छोड़ा यूनीटेक का साथ

ओस्लो/रायटर।
Story Update : Wednesday, February 22, 2012    4:07 PM
Telenor left Unitech telecom 2g liscense

नार्वे की कपंनी टेलीनोर ने भारत में दूरंसचार सेवा देने के लिए यूनीटेक के साथ बनाए गए संयुक्त उपक्रम यूनीनोर को खत्म करने की घोषणा की है। कंपनी ने जारी बयान में भारतीय कारोबारी साझेदार यूनीटेक पर धोखाधड़ी और चीजों को गलत ढंग से पेश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह अब किसी और कंपनी के साथ मिलकर नया उपक्रम बनाएगी।

साथ ही भारत में दोबारा टूजी स्पेक्ट्रम लाइसेंस के लिए आवेदन अपने नए उपक्रम के नाम से करेगी। उच्चतम न्यायालय द्वारा टूजी स्पेक्ट्रम लाइसेंस आवंटन में हुई गड़बड़ियों के कारण जिन कंपनियों के लाइसेंस रद्द करने का आदेश दिया गया उनमें यूनीनोर भी शामिल है।

यूनीटेक ने टेलीनार के इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इससे उसे गहरा सदमा लगा है। कंपनी ने साथ ही यह भी कहा है कि टेलीनोर का यह कदम गैरकानूनी है। यूनीटेक की ओर से जारी बयान में कहा गया कि टेलीनोर ने यह कदम उठाकर न सिर्फ कंपनी में कम हिस्सेदारी रखने वाले शेयर धारकों के साथ अन्याय किया है बल्कि यह संयुक्त उपक्रम के नियमों के खिलाफ भी है।

यूनीटेक ने कहा है कि टेलीनोर बिना उसकी अनुमति के यूनीनोर के शेयर किसी और कंपनी को हस्तांतरित नहीं कर सकती क्योंकि शेयरहोल्डिंग समझौत के तहत इस बारे में उसे वीटो का अधिकार है।

उधर, टेलीनोर का कहना है कि यूनीटेक ने उसके साथ जो धोखाधड़ी की है उसकी वजह से उसे यह कानूनी अधिकार खुद मिल गया है कि वह यूनीटेक के साथ संबंध खत्म करले इसमें कुछ भी गैर कानूनी नहीं है। पिछले सप्ताह टेलीनोर ने कहा था कि भारत में उसका टूजी लाइसेंस रद्द होने के मद्देनजर वह यूनीटेक से मुआवजा मांगेगी।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बाज़ार की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132