|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 6:35 AM IST
बाज़ार
  आप यहाँ हैं: होम » कारोबार » बाज़ार

मुंबई हाई का दूसरा चरण सितंबर तक होगा पूरा

काकीनाडा।
Story Update : Wednesday, February 22, 2012    10:33 PM
second phase of Mumbai High will meet on September

ओएनजीसी ने कहा है कि 6,000 करोड़ रुपये लागत वाली मुंबई हाई परियोजना का दूसरा चरण इस साल सितंबर तक पूरा हो जाएगा। कंपनी के पूर्वी तट संपदा विभाग के कार्यकारी अधिकारी एवं संपदा प्रबंधक के अंजनेयुलू ने बताया कि इस परियोजना के पूरा हो जाने के बाद मुंबई हाई कच्चा तेल उत्पादन क्षमता एक करोड़ 73 लाख 50 हजार टन तक बढ़ जाएगी। इसी तरह, प्राकृतिक गैस के उत्पादन में 2.9 अरब घन मीटर का इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि मुंबई हाई के विकास की योजना के तीसरे चरण पर विचार किया जा रहा है। मुंबई हाई देश का सबसे बड़ा तेल क्षेत्र है, जहां 200 कुएं सक्रिय हैं।

सुजलॉन को फ्रांस से ठेका मिला
तिरुवनंतपुरम। पवन चक्की बनाने वाली प्रमुख कंपनी सुजलॉन समूह की सहायक इकाई आरई पावर सिस्टम्स एसई को फ्रांस में लगाने के लिए 250 मेगावाट का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने बताया कि यह ऑर्डर उसे एमईओलिस और जीडीएफ यूयेज से मिला है। करार के तहत वर्ष 2012 से 2015 के दौरान इस ऑर्डर की आपूर्ति की जाएगी। इसके तहत आरई पावर पवन चक्कियों की आपूर्ति करेगी। इन पवन चक्कियों की क्षमता दो मेगावाट है।

अंसारी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
नई दिल्ली। नेयवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन (एनएलसी) के सीएमडी एआर अंसारी को विश्व मानव संसाधन विकास कांग्रेस ने लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया है। विश्व मासंवि कांग्रेस, दुनिया के मानव संसाधन प्रोफेशनलों का सबसे बड़ा मंच है। अंसारी को यह पुरस्कार उनके उल्लेखनीय कार्यों और बेहतर नेतृत्व क्षमता के लिए दिया गया। अंसारी के नेतृत्व में एनएलसी को नवरत्न का दर्जा प्राप्त हुआ। उनके सक्रिय नेतृत्व में लिग्नाइट और विद्युत के उत्पादन में कंपनी ने सर्वाधिक बेहतर प्रदर्शन किया।

बैंक ऑफ बड़ौदा जारी करेगा वरीय शेयर
मुंबई। सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक ऑफ बड़ौदा केंद्र सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को सात करोड़ वरीय शेयर जारी करेगा। बैंक ने बताया कि निदेशक मंडल ने केंद्र सरकार और एलआईसी को वरीय शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बैंक को पिछले वित्त वर्ष में केंद्र सरकार से 1,010 करोड़ रुपये की पूंजी प्राप्त हुई थी। बैंक ने केंद्र सरकार और एलआईसी को वरीय शेयर जारी की अनुमति लेने के लिए शेयर धारकों की 24 मार्च को असाधारण आम बैठक बुलाई है।

यूबीआई और ब्लैकराक के बीच करार
कोलकाता। म्युचुअल फंडों के खुदरा कारोबार को बढ़ाने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया ने ब्लैकराक इनवेस्टमेंट मैनेजर्स के साथ करार किया है। करार के तहत यूबीआई देश भर में अपनी 2,500 शाखाओं के जरिये ब्लैकराक के म्युचुअल फंड स्कीम का अकेला वितरक होगा। करार पर यूबीआई के महाप्रबंधक ए नंदा और ब्लैकराक की ओर से अध्यक्ष और मुख्य निवेश अधिकारी एस नागनाथ ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर यूबीआई के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भास्कर सेन भी मौजूद थे। यूबीआई ने शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव को देखते हुए एसआईपी मोड वाले म्युचुअल फंडों की बिक्री करने की योजना बनाई है, जो उन्हें बाजार के जोखिमों से सुरक्षित रखेंगे।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
बाज़ार की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132