टून टाउन के सुपरस्टार ‘टॉम एंड जैरी’ भारतीय बच्चों के लिए अब टॉमएंड जैरी स्टाइलिश, ट्रैंडी और आरामदायक फुटवियर लेकर आया है। बच्चे टॉम एंड जैरी के ट्रैंडी, स्टाइलिश व रंगबिरंगे फुटवियर रेंज के साथ अपने कपड़ों से मैच करते हुए फुटवियर चुन सकेंगे। यह कलेक्शन लड़के और लड़कियों दोनों के लिए है। टॉम एंड जैरी कलेक्शन 2 से 12 साल के बच्चों के लिए है। इसमें विभिन्न प्रकार के फुटवियर शामिल हैं, जैसे- फ्लिप फ्लॉप्स, क्लॉग्स, म्यूल, इवा सैंडल, नॉन-रबर सैंडल, नॉन-रबर स्पोर्ट्स शूज, कैनवस शूज और थर्मो रबर स्पोर्ट्स शूज आदि। इस कलेक्शन को डायमंड फुटकेयर द्वारा भारत में लांच किया जाएगा, जो कि भारत, बांग्लादेश व श्रीलंका के लिए अधिकृत लाइसेंसी है।
डव ने पेश की नर्सिंग ऑयल केयर रेंज
प्रमुख हेयर केयर ब्रांड डव ने भारतीय बाजार में नया डव नर्सिंग ऑयल केयर रेंज पेश किया है। कंपनी के मुताबिक यह एक कंप्लीट हेयर केयर सोल्यूशन है। इसमें नारियल, बाजार, सनफ्लावर और बालों के लिए जरूरी विटामिन के मिश्रण से बने वीटा ऑयल का इस्तेमाल किया गया है। इस रेंज में डव नर्सिंग ऑयल केयर शैंपू, डव नर्सिंग डेली ट्रीटमेंट कंडीशनर, डव नर्सिंग ऑयल केयर वीकली वीटा ऑयल रिपेयर मॉस्क और डव नर्सिंग ऑयल केयर वीटा ऑयल सीरम शामिल है। डव की यह रेंज देश के सभी शहरों में प्रमुख रिटेल दुकानों पर उपलब्ध है।
ओरिफ्लेम के ब्यूटी व्हाइटनिंग फाउंडेशन
कॉस्मेटिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी ओरिफ्लेम ने ओरिफ्लेम ब्यूटी व्हाइटनिंग फाउंडेशन की नई सीरीज पेश की है। इस सीरीज में ओरिफ्लेम ब्यूटी व्हाइटनिंग फाउंडेशन (लिक्विड) और ओरिफ्लेम ब्यूटी व्हाइटनिंग पाउडर फाउंडेशन शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि यह दोनों फाउंडेशन गोरेपन की आभा देते हैं। इनका असर लंबे समय तक टिका रहता है। साथ ही इनसे नमी सुरक्षित रहती है और चमकीलापन हटाने वाला असर होता है। ओरिफ्लेम ब्यूटी व्हाइटनिंग फाउंडेशन एक खास तरल फाउंडेशन है, जिसमें एसपीएफ 15 है। इसकी कीमत 498 रुपये है। यह 4 अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है। ओरिफ्लेम ब्यूटी व्हाइटनिंग पाउडर फाउंडेशन में एसपीएफ 8 मिला है। इसकी कीमत 498 रुपये है और यह 2 अलग रंगों में उपलब्ध है।
विस्टा की एसी4 लेमिनेटेड वुडेन फ्लोरिंग
अल्फा इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने विस्टा ब्रांड के तहत एसी-4 रेंज के लेमिनेटेड वुडेन फ्लोरिंग पेश की है। विस्टा एसी4 की मोटाई 8.3 मिलीमीटर है साथ ही यह बेहद किफायती कीमत के साथ 12 आकर्षक शेड में उपलब्ध है। विस्टा फ्लोर पैरों के लिए नर्म और आंखों को राहत देने वाला है। साथ ही इसकी चमक काफी आकर्षक है। यह बेडरूम और ड्राइंग रूम की फ्लोरिंग के लिए एक बेहतर पसंद साबित होगी। विस्टा एसी4 लेमिनेट वुडेन फ्लोरिंग की अधिकतम कीमत 84 रुपये प्रति वर्ग फुट है। इसके अलावा, विस्टा फ्लोरिंग इको फ्रेंडली है और इससे किसी तरह का हानिकारक उत्सर्जन नहीं होता है।
लोटो ने पेश किए विंटर कलेक्शन
इटेलियन कंपनी लोटो स्पोर्ट इटेलिया ने हाल ही में अपने फाल विंटर 2011 कलेक्शन लांच किया है। लोटो के यह नए कलेक्शन आकर्षक, आरामदायक और सावधानी से डिजाइन किए गए हैं। कलेक्शन की गुणवत्ता और इनोवेटिव लुक पर खास ध्यान दिया गया है। इस कलेक्शन में टीज, शॉर्ट्स, स्वेटशर्ट्स, लोवर और ट्रैक सूट हैं। यह स्पॉट, गनर, वीव कैंपस और लेविस के अलग-अलग स्टाइल में उपलब्ध है। स्पॉट स्टाहल में कलेक्शन की रेंज 999 से 3,599 रुपये है। गनर की रेंज 899 से 1,599 रुपये, वीव की रेंज 799 से 1,899 रुपये और कैंपस की रेंज 799 से 3,299 रुपये है। जबकि लेविस स्टाइल के कलेक्शन की कीमत 1,999 रुपये है। यह सभी एक्सक्लुसिव आउटलेट्स और मेगा ब्रांड आउटलेट में उपलब्ध है।
0
खबर पर अपनी राय दें