|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 7:01 AM IST
छोटा परदा
  आप यहाँ हैं: होम » सिनेमा » छोटा परदा

'सीआईडी' में 'राउडी राठौर' के अक्षय और सोनाक्षी

Story Update : Thursday, May 24, 2012     1:05 PM
akshay and sonakshi sinha to promote rowdy rathore on cid

बॉलीवुड कलाकार अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा टेलीविजन के लोकप्रिय धारावाहिक 'सीआईडी' में अपनी आने वाली फिल्म 'राउडी राठौर' का प्रचार करते नजर आएंगे। अक्षय का कहना है कि टीवी ने इतनी तरक्की कर ली है कि उसकी पहुंच फिल्मों से अधिक हो गई है।

अक्षय (44) ने 'सीआईडी' के लिए शूटिंग के दौरान बताया कि टीवी बहुत अहम है। आज टीवी को छोटा कहना गलत है। टेलीविजन एक बड़ा माध्यम है, और इसकी फिल्मों से अधिक पहुंच है।

जब उनसे यह पूछा गया कि उन्होंने अपनी फिल्म के प्रचार के लिए 'सीआईडी' ही क्यों चुना तो उन्होंने कहा कि यह एक प्रसिद्ध और अच्छा धारावाहिक है। वहीं फिल्म की प्रमुख अभिनेत्री सोनाक्षी भी मानती हैं कि धारावाहिक की काफी अधिक पहुंच है।

सोनाक्षी (24) ने कहा कि उनके काफी सारे दोस्त हैं, जो एक साथ इस कार्यक्रम को देखते हैं। एसीपी प्रद्युम्न (शिवाजी साटम) बहुत मशहूर है।

कार्यक्रम की प्रचार कड़ी में अक्षय एक शॉपिंग मॉल में स्टंट करते नजर आएंगे। प्रभु देवा निर्देशित 'राउडी राठौर' एक जून को प्रदर्शित होगी। अक्षय कुमार 'राउडी राठौर'में एक्‍शन करते नजर आएंगे।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम
ईमेल
शहर

कोड   
सिने समाचार
कान्स में अनुराग की 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' का जलवा
anurag film Gangs of Vsepur spread magic in Cannes 65वें कान्स फिल्म समारोह में निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म ‘....
हॉट स्पॉट
सोनाक्षी ने इसलिए की है हॉट सीन्स और बिकिनी से तौबा
resons why sonakshi will never sport bikini or do hot scenes दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने साफ कर दिया है कि वह बॉलीवुड फिल्मों में ....
छोटा परदा
'सीआईडी' में 'राउडी राठौर' के अक्षय और सोनाक्षी
akshay and sonakshi sinha to promote rowdy rathore on cid बॉलीवुड कलाकार अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा टेलीविजन के लोकप्रिय धार....
गॉसिप
दोस्ती, मस्ती, धोखा सब कुछ है 'कॉकटेल' में : दीपिका
Friendship fun cheat all in the film cocktail deepika padukon रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'कॉकटेल' में एक बार फिर दीपिका पादुकोण और सैफ अल....
हफ्ते की फिल्म
फिल्म समीक्षा : धारदार नहीं है रामू की 'डिपार्टमेंट'
Film Review Ram Gopal Vermas Department fails to woo audience रामगोपाल वर्मा की 'डिपार्टमेंट' उतना असर नहीं छोड़ पाई, जितनी उम्मीद क....
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132