|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 7:02 AM IST
गॉसिप
  आप यहाँ हैं: होम » सिनेमा » गॉसिप

दोस्ती, मस्ती, धोखा सब कुछ है 'कॉकटेल' में : दीपिका

Story Update : Thursday, May 24, 2012     9:03 AM
Friendship fun cheat all in the film cocktail deepika padukon

रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'कॉकटेल' में एक बार फिर दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान की जोड़ी एक साथ दिखेगी। दोनों पहली बार फिल्म 'लव आज कल' में एक साथ दिखे थे और इसे लेकर होने वाली तुलना पर दीपिका का कहना है कि 'कॉकटेल', 'लव आज कल' से बिल्कुल अलग फिल्म है।

दीपिका ने कहा कि यह फिल्म भी एक प्रेम कहानी है लेकिन इसमें दोस्ती, मस्ती, धोखा, विश्वास सब कुछ दिखाया गया है। इसलिए मुझे लगता है कि यह 'लव आज कल' से बिल्कुल अलग है।

इम्तियाज अली के निर्दशन में बनी फिल्म 'लव आज कल' और प्रकाश झा की फिल्म 'आरक्षण' के बाद दीपिका और सैफ तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं।

दीपिका ने कहा कि जैसे ही लोग उन्हें और सैफ को एक साथ देखते हैं, उन्हें 'लव आज कल' की याद आ जाती है। लेकिन 'कॉकटेल' बिल्कुल अलग फिल्म है। इम्तियाज अली ने इसकी पटकथा लिखी है और होमी अदजानिया इसका निर्देशन कर रहे हैं।


इस फिल्म का निर्माण सैफ अली खान की फिल्म निर्माण कंपनी इल्युमिनाटी फिल्मस के तहत किया जा रहा है। इस फिल्म से मॉडल डायना पेंटी बॉलीवुड में पर्दापण कर रही हैं। यह एक प्रेम त्रिकोण पर आधारित कहानी है। जहां पेंटी मीरा नाम की लड़की की भूमिका में हैं, वहीं दीपिका इसमें वेरोनिका नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं।

दीपिका ने कहा कि उन्हें अभिनेत्रियों के दोनों किरदार में से एक चुनने का प्रस्ताव दिया गया था और उन्होंने वेरॉनिका के किरदार के लिए हामी भरी। दीपिका ने कहा कि यह उनके लिए एक चुनौतीपूर्ण किरदार है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
सिने समाचार
कान्स में अनुराग की 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' का जलवा
anurag film Gangs of Vsepur spread magic in Cannes 65वें कान्स फिल्म समारोह में निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म ‘....
हॉट स्पॉट
सोनाक्षी ने इसलिए की है हॉट सीन्स और बिकिनी से तौबा
resons why sonakshi will never sport bikini or do hot scenes दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने साफ कर दिया है कि वह बॉलीवुड फिल्मों में ....
छोटा परदा
'सीआईडी' में 'राउडी राठौर' के अक्षय और सोनाक्षी
akshay and sonakshi sinha to promote rowdy rathore on cid बॉलीवुड कलाकार अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा टेलीविजन के लोकप्रिय धार....
गॉसिप
दोस्ती, मस्ती, धोखा सब कुछ है 'कॉकटेल' में : दीपिका
Friendship fun cheat all in the film cocktail deepika padukon रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'कॉकटेल' में एक बार फिर दीपिका पादुकोण और सैफ अल....
हफ्ते की फिल्म
फिल्म समीक्षा : धारदार नहीं है रामू की 'डिपार्टमेंट'
Film Review Ram Gopal Vermas Department fails to woo audience रामगोपाल वर्मा की 'डिपार्टमेंट' उतना असर नहीं छोड़ पाई, जितनी उम्मीद क....
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132