|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 7:17 AM IST
अमेरिका
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अमेरिका

अफगान सेनाओं में कटौती नुकसानदेह होगी

वाशिंगटन।
Story Update : Sunday, February 19, 2012    2:08 AM
Afghans troops cut will harm

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री ने साल 2014 तक अमेरिका द्वारा नाटो सेना की संख्या में एक-तिहाई कटौती पर चेतावनी देते हुए कहा है कि कि ऐसा कदम नुकसानदेह साबित होगा। मंत्री जनरल अब्दुल रहीम वरदाक अमेरिका के सेना में कटौती के नए प्रस्ताव पर अपने विचार दे रहे थे।

उन्होंने वाल स्ट्रीट जर्नल को बताया कि अभी कोई नहीं बता सकता कि साल 2014 तक अफगानिस्तान में सुरक्षा की क्या स्थिति होगी। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में तैनात सेनाओं में कटौती जमीनी स्थिति पर आधारित होनी चाहिए। गौरतलब है कि हाल ही में ब्रसेल्स में हुई नाटो की बैठक में सैनिकों की कटौती के प्रस्ताव पर चर्चा होने की बात शीर्ष अमेरिकी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डेनियल ब्लोगर ने स्वीकार की थी।

इस प्रस्ताव के मुताबिक साल 2014 के बाद सैनिकों की वर्तमान संख्या 3 लाख 52 हजार में कटौती कर 2 लाख 30 हजार तक करनी है। इससे पहले भी अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री अफगानिस्तान में उग्रवाद विरोधी रणनीति की सफलता के लिए वर्तमान सेना की संख्या में इजाफा करने और उसकी संख्या 4 से 5 लाख करने के लिए अभियान चलाते रहे हैं।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अमेरिका की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132