|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 7:21 AM IST
अमेरिका
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अमेरिका

ईरान के मसले पर ओबामा-नेतान्याहू की बैठक

वाशिंगटन।
Story Update : Tuesday, February 21, 2012    11:24 AM
Obama and Netanyahu meeting on the issue of Iran

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा आगामी पांच मार्च को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू से मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ओबामा और नेतान्याहु के बीच मुलाकात ह्वाइट हाउस में होगी। नेतान्याहू मार्च के पहले हफ्ते में यहां होंगे। वह चार और छह मार्च को यहां आयोजित अमेरिकी इस्राइल सार्वजनिक मामलों की समिति 'एआईपीएसी' के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

ईरान का परमाणु कार्यक्रम मुख्य मुद्दा
इस्राइल के ईरान पर हमले की योजना की रिपोर्टों के बीच नेतान्याहू और ओबामा के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार टॉम डोनिलन के बीच गत सप्ताहांत यरूशलम में मुलाकात के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति और इस्राइल के प्रधानमंत्री के बीच होने वाली बैठक के बारे में सोमवार को घोषणा की गई। गौरतलब है कि पश्चिमी देश शुरू से ही ईरान पर परमाणु कार्यक्रम की आड़ में परमाणु हथियार तैयार करने का आरोप लगा रहे हैं जबकि ईरान इस बात से इनकार करता है। उसका दावा है कि उसके परमाणु कार्यक्रम का मकसद शांतिपूर्ण है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अमेरिका की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132