|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 7:22 AM IST
अमेरिका
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अमेरिका

'परमाणु मुद्दे पर ईरान से बातचीत संभव'

वाशिंगटन/एजेंसी।
Story Update : Friday, February 17, 2012    10:23 AM
Possible talks with Iran on nuclear issue the United States

अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर आए उसके नए पत्र पर अभी भी चुप्पी साधी हुई है लेकिन स्पष्ट किया है कि अगर ईरान इस मुद्दे पर गंभीरता का परिचय देता है तो बातचीत की प्रक्रिया आगे बढाई जा सकती है।

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जे कार्ने ने संवाददाताओं से मुखातिब होते हुए कहा कि हम इस बाबत ईरान के पत्र की समीक्षा कर रहे हैं। यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख कैथरीन एशटन द्वारा ईरान को पिछले वर्ष अक्टूबर में भेजे गए पत्र के जवाब के रूप में उसने यह नया पत्र एशटन को भेजा है। अभी इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

बातचीत सिर्फ परमाणु कार्यक्रम पर केंद्रित
हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ईरान की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अगर ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर हमसे बातचीत का इच्छुक है तो इससे दोनों देशों के बीच इस मुद्दे पर वार्तालाप दोबारा शुरू करने की जमीन तैयार होगी। हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि यह बातचीत सिर्फ और सिर्फ उनके परमाणु कार्यक्रम पर ही केंद्रित होगी।

एशटन ही हैं बातचीत का जरिया
उल्लेखनीय है कि अमेरिका का यह बयान ईरान के उस पत्र के ऊपर आया है जो उसने बुधवार को एशटन को भेजा था। एशटन ही ईरान और छह प्रमुख विश्व-शक्तियों के बीच बातचीत का एक जरिया हैं। अमेरिका का आरोप है कि ईरान अपने परमाणु संवर्धन कार्यक्रम की आड़ में एक परमाणु बम का विकास कर रहा है, लेकिन ईरान कहता आया है कि उसका परमाणु कार्यक्रम घरेलू ऊर्जा की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ही है। ईरान को इस परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका और पश्चिमी देशों के भारी कूटनीतिक दबाव का सामना करना पड रहा है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका को हराने की क्षमता है: ईरान
ईरान ने पश्चिमी देशों को दी हमले की चेतावनी
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अमेरिका की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132