|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 7:22 AM IST
अमेरिका
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अमेरिका

परमाणु मसले पर ईरान संग हो सकती है वार्ता

वाशिंगटन/वियना।
Story Update : Sunday, February 19, 2012    2:12 AM
Talks with Iran on nuclear issue can be

ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए अपने सभी विकल्प खुले रखते हुए अमेरिका और यूरोपीय संघ ने संकेत दिए हैं कि तेहरान के साथ इस मामले पर बातचीत फिर से शुरू हो सकती है। तेहरान के वार्ता से पहले अपनी शर्तों से हटने के बाद यह पहला मौका है जब अमेरिका और यूरोपीय देशों ने वार्ता बहाली के संकेत दिए हैं।

इसे कूटनीतिक सफलता बताते हुए शीर्ष अमेरिकी और यूरोपीय अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि ईरान नई वार्ता में बड़ी शक्तियों के साथ बातचीत का इच्छुक है लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी वार्ता का फोकस परमाणु मसले पर ही होना चाहिए। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के साथ मौजूद यूरोपीय विदेश नीति की प्रमुख कैथरीन ऑश्टन ने पत्रकारों को बताया कि यह अच्छी बात है कि पत्र मिल गया है और इसकी संभावना है कि ईरान वार्ता शुरू करने के लिए तैयार है।

ऑश्टन ने कहा कि पिछले साल अक्तूबर में उनके लिखे गए पत्र का ईरान से जवाब मिला है। हम इस मसले पर सहयोगियों से विचार विमर्श कर रहे हैं और पत्र का आशय क्या है, का अध्ययन कर रहे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री क्लिंटन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय ईरान को बातचीत की मेज पर आते हुए देख रहा है।

ईरान और पश्चिमी देशों के बीच वार्ता की उम्मीद गल्फ की खाड़ी में सैन्य कार्रवाई की धमकियों और भारत, थाईलैंड और जॉर्जिया में इस्राइली राजनयिकों पर हमले के बाद बढ़ी है। हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि हम ईरान के परमाणु गतिविधियों पर बातचीत बहाली के उसके प्रस्ताव की समीक्षा कर रहे हैं।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अमेरिका की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132