|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 7:24 AM IST
अमेरिका
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » अमेरिका

अमेरिका में हिमस्खलन ने 4 की जान ली

सीटल/रायटर।
Story Update : Monday, February 20, 2012    11:41 AM
United States 4 killed in avalanche

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन के नजदीक सीटल शहर में हिमस्खलन की दो घटना में चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य सुरक्षित पाए गए हैं। किंग काउंटी की प्रवक्ता सर्जेंन्ट किंडी वेस्ट के अनुसार दुर्घटना स्टीवंस पास स्की क्षेत्र में लगभग तीन किलोमीटर इलाके में सड़क पर बर्फ पड़ने के कारण हुई। इसमें तीन स्काइर की मौत हो गई और कुछ ने अपना बचाव कर लिया।

आठ अन्य लोग लापता घोषित
सर्जेंन्ट किंडी वेस्ट ने बताया कि हादसे के बाद आठ अन्य लोगों को लापता घोषित किया गया था, लेकिन वे जीवित पाए गए हैं। उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है। अलपेंटल स्की इलाके में हिमस्खलन की अन्य दुर्घटना में शहर के एक 41 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ बर्फ पर चल रहा था।

बर्फ का ढेर खिसकाने से हुआ हादसा
चश्मदीदों के मुताबिक इस व्यक्ति ने स्वयं ही बर्फ के ढेर को खिसकाने की कोशिश की और इसमें बहने के कारण वह पहाड़ी से नीचे गिर गया। मौमस विभाग और हिमस्खलन केन्द्र ने स्टीवंस के नजदीकी इलाकों में रविवार को जबर्दस्त हिमस्खलन होने की चेतावनी दी थी। हालिया दिनों में इलाके में 76.90 सेंटीमीटर हिमपात होने के कारण हिमस्खलन का खतरा पैदा हो गया है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
अमेरिका की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132