|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 7:31 AM IST
ऑस्ट्रेलिया
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने सीरिया पर लगाए नए प्रतिबंध

कैनबेरा/रायटर।
Story Update : Tuesday, February 07, 2012    5:03 PM
Australia imposed new sanctions on Syria

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने सीरिया में जारी दमनचक्र से आजिज आकर सीरिया पर मंगलवार को नए आर्थिक और यात्रा संबंधी प्रतिबंध थोप दिए। ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री केविन हुड ने ऑस्ट्रेलिया की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि पांच हजार से अधिक लोग सीरिया में जारी दमनचक, की भेंट चढ चुके हैं और राष्ट्रपति बशर अल इसद ने सीरियाई अवाम के हितों की रक्षा करने में कोई उत्साह नहीं दिखाया है।

लोकहित में इस्तीफा दें असद
हुड ने कहा कि असद सरकार को इस हिंसा का अंत करना चाहिए और लोकहित में इस्तीफ् दे देना चाहिए। उन्होंने बताया कि यात्रा प्रतिबंधों के दायरे में 75 लोगों और 27 संस्थाओं को लाया जायेगा। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया सरकार दूसरे देशों के साथ मिलकर सीरिया पर और प्रतिबंधों को लागू कराने की दिशा में भी काम करेगी। सीरिया मसले पर अरब लीग के प्रस्ताव के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पारित नहीं होने से ऑस्ट्रलिया को काफी धक्का लगा है। उन्होंने इसे अंतरराष्‍ट्रीय बिरादरी की विफलता करार दिया।

सीरिया में हिंसा की रोकथाम जरूरीहिंसा की रोकथाम जरूरी
हुड इस बीच चीन और रूस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इन दोनों ही देशों को विश्व को बताना होगा कि सीरिया हिंसा पर लगाम लगाने के लिए उनके पास कौन सी वैकल्पिक योजना हैं। उल्लेखनीय है कि सुरक्षा परिषद में सीरिया पर अरब लीग प्रस्ताव के धराशायी हो जाने के बाद से पश्चिमी देश असद सरकार पर दबाव बनाने के लिये प्रतिबंधों की रणनीति पर काम कर रहे हैं। सीरिया में लगभग एक वर्ष से चल रहे जनप्रदर्शनों में जहां सीरियाई सेना असद खेमे का प्रतिनिधित्व कर रही है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
ऑस्ट्रेलिया की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132