|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 7:32 AM IST
ऑस्ट्रेलिया
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » ऑस्ट्रेलिया

पृथ्वी पर भी मिला चांद के टुकडे़ का नमूना

सिडनी/एजेंसी।
Story Update : Tuesday, January 17, 2012    6:18 PM
Found on Earth moon Tukdeh sample

वैज्ञानिकों ने आस्ट्रेलिया के पिलबारा इलाके में एक ऐसे खनिज का पता लगाया है जो अब तक सिर्फ चांद पर ही पाया गया था। वेस्टर्न आस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी के माइक्रोस्कोपी क्रैक्ट्राइजेशन एंड एनलिसिस केंद्र के वैज्ञानिकों ने इस खनिज की पहचान की है।

ट्रैंक्विलिटाइट नाम का यह खनिज पिलबारा की चट्टानों पर पाया गया है। इससे पहले वैज्ञानिकों का मानना था कि यह चट्टान 82 करोड़ वर्ष पुरानी है लेकिन नई डेटिंग से पता लगा है कि यह 104 करोड़ वर्ष पुरानी हैं। नई जानकारी कर्टिन यूनिवर्सिटी के बिरगर रासमुसेन तथा उनके सहयोगियों ने की थी।

यूनिवर्सिटी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि प्रोफेसर रासमुसेन ने इस खनिज का पता लगाया है। इस खनिज का नामकरण चांद के उस स्थान के नाम पर किया गया है जहां अपोलो -द्वितीय के अंतरिक्ष यात्रियों ने जुलाई 1969 में कदम रखा था। उस स्थान को 'सी आफ ट्रैंक्विलिटी' का नाम दिया गया था।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
ऑस्ट्रेलिया की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132