|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 7:37 AM IST
ऑस्ट्रेलिया
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » ऑस्ट्रेलिया

खतरे में ऑस्ट्रेलिया की गिलार्ड सरकार

सिडनी/एजेंसी।
Story Update : Saturday, January 21, 2012    5:37 PM
at risk Gillard government of Australia

आस्ट्रेलिया में मात्र दो मतों से बहुमत प्राप्त जूलिया गिलार्ड की सरकार से एक निर्दलीय सांसद एंड्रयू विकी के सर्मथन वापस लेने के बाद उसके पास अब केवल एक सीट का बहुमत रह गया है और सरकार के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

आस्ट्रेलिया के द्विपीय राज्य तस्मानिया से निर्दलीय सांसद विकी ने गिलार्ड सरकार से समर्थन वापसी की घोषणा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ने उन्हें देश के जुआ कानून में संशोधन करने का लिखित आश्वासन दिया था लेकिन बाद में वह अपने वादे से मुकर गई। विकी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बारे में मुझे लिखित आश्वासन दिया था लेकिन अपने वादे से मुकरकर उन्होंने मेरे सामने समर्थन वापसी के अलावा और कोई विकल्प नहीं छोड़ा।

गौरतलब है कि जूलिया गिलार्ड ने देश में 2010 में हुए चुनावों में केवल एक सीट से बहुमत हासिल किया था। नवंबर में एक विपक्षी सांसद के अपनी पार्टी छोड़कर संसद अध्यक्ष का पद स्वीकार कर लेने के कारण संसद में प्रधानमंत्री की स्थिति कुछ मजबूत हुई थी और इस बात की भी संभावनाएं बढ गई थी कि सुश्री गिलार्ड प्रधानमंत्री के पद में अपना कार्यकाल पूरा कर पाएंगी लेकिन अब एक सांसद के समर्थन वापसी के बाद उनकी स्थिति एक बार फिर खराब हो गई है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
ऑस्ट्रेलिया की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132