|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 7:42 AM IST
ब्रिटेन
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » ब्रिटेन

लंदन में एमबीए कर रहे भारतीय छात्र पर हमला

लंदन/नई दिल्ली/एजेंसी।
Story Update : Sunday, February 12, 2012    2:10 AM
Indian student attacked in London MBA

लंदन में एक बार फिर एक भारतीय छात्र पर जानलेवा हमला किया गया है। हमलावरों ने इस बार एमबीए की पढ़ाई कर रहे 26 वर्षीय छात्र को निशाना बनाया है। इस मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस के अनुसार छात्र पर हमला शुक्रवार सुबह 8:23 बजे किया गया। हमलावरों ने उसे चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पिछले दो महीने में भारतीयों पर हमले की यह चौथी वारदात है। इससे पहले हुए तीन हमलों में पीड़ित की मौत हो गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रवीण नामक छात्र पर हमला ई13, केंट स्ट्रीट में किया गया। इस मामले में गिरफ्तार 11 में से 4 लोगों को हिरासत में रखा गया है, जबकि 7 अन्य को जमानत मिल गई है।

भारतीय विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने लंदन में कार्यकारी भारतीय उच्चायुक्त राजेश प्रसाद से घायल छात्र को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने को कहा है। कृष्णा ने आंध्र प्रदेश के व्यवसायी और प्रवीण के पिता सुधाकर रेड्डी से भी बातचीत की। उन्होंने सुधाकर को वीजा हासिल करने में मदद का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा है कि ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग के अधिकारी प्रवीण का इलाज कर रहे डॉक्टरों से संपर्क बनाए हुए हैं।

दो महीने में चार हमले
26 दिसंबर को ग्रेटर मैनचेस्टर के सालफोर्ड में अनुज विदवे (23) की गोली मारकर हत्या
10 जनवरी को मानचेस्टर सिटी सेंटर में छात्र गुरदीप हायेर (20) की हत्या
11 जनवरी को बर्मिंघम में अवतार सिंह कोलार (62) और उनकी ब्रिटिश पत्नी कारोल कोलार (58) की हत्या


2

print

खबर पर अपनी राय दें

आप की राय -
mary susan, delhi
then why the hell you leave your country..be there where you are n stink..atleast.........
shadab ahmad, bareilly
hamari indian goverment ko jald se jald koi action lena chaye hm bhartio pr ye bidesi kb tk atyacr krte rhege.
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
ब्रिटेन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132