|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 7:43 AM IST
ब्रिटेन
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » ब्रिटेन

लंदन स्टॉक एक्सचेंज मामला, आरोपियों को जेल

लंदन।
Story Update : Friday, February 10, 2012    11:04 PM
London Stock Exchange case the accused prison

ब्रिटेन में पाकिस्तान और बांग्लादेश मूल के नौ ब्रिटिश एशियाई नागरिकों को लंदन स्टॉक एक्सचेंज में बम रखने की साजिश और पाकिस्तान में एक आतंकी ट्रेनिंग कैंप आयोजित करने पर जेल की सजा सुनाई गई। इन सभी दोषियों को पांच से 16 साल तक जेल की सजा हुई है।

दिसंबर 2010 में गिरफ्तार किया
बूलविच क्राउन कोर्ट के जज ने पिछले हफ्ते इन सभी को दोषी पाते हुए इन्हें इसलामिक कट्टरपंथी करार दिया था। ये सभी इंगलिश और वेल्स टाउन, कार्डिफ और लंदन के रहने वाले हैं। जेल की सजा पाए नौ लोगों में से एक उसमान खान (20) पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ट्रेनिंग कैंप आयोजित कराने और इसमें शामिल होने के लिए ब्रिटिश मुसलिमों को प्रोत्साहित करने में शामिल था। जज विल्की ने कहा कि यह आतंकवाद का एक गंभीर और दीर्घकालिक वेंचर था जिसका नतीजा ब्रिटेन नृशंसता हो सकता था। इन सभी नौ लोगों को दिसंबर 2010 में गिरफ्तार किया गया था।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
ब्रिटेन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132