|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 7:44 AM IST
ब्रिटेन
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » ब्रिटेन

ओसामा ने दी थी जिहादी न बनने की नसीहत

लंदन/एजेंसी।
Story Update : Monday, February 13, 2012    11:28 PM
Osama advice was given to the children not to become a jihadi

अल कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन ने अपने बच्चों को जिहाद के रास्ते पर न चलने की नसीहत दी थी। उसके चचेरे भाई ने यह खुलासा किया है कि लादेन ने अपने बच्चों से पश्चिमी देशों में रहने को कहा, जहां वे अच्छी शिक्षा हासिल कर सकेंगे। जकारिया अल सदाह ने द संडे टाइम्स को बताया, ‘ओसामा ने अपने बच्चों और पोतों से कहा है कि यूरोप व अमेरिका जाओ और अच्छी तालीम हासिल करो।’

बच्चों ने अपने पिता की हत्या देखी
बिन लादेन की तीनों पत्नियों और नौ बच्चों को फिलहाल इसलामाबाद में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। सदाह ने बताया कि नवंबर में पाकिस्तान जाने पर उन्हें अपनी बहन से कई बार मिलने दिया गया। वे उन्हें छुड़ाने के लिए यमन से वहां गए थे। लेकिन उन्होंने बताया कि कमांडो कार्रवाई में हुई लादेन की हत्या के सदमे से बच्चे अभी भी बाहर नहीं आ सके हैं। सदाह के हवाले से द टेलीग्राफ ने ने बताया, ‘इन बच्चों ने अपने पिता की हत्या देखी है। उन्हें जेल की नहीं बल्कि देखभाल वाले माहौल की जरूरत है।’

सदाह ओसामा की पांचवीं बीवी का भाई
सदाह ने कहा कि अमाल और बिन लादेन की अन्य पत्नियों खाइरिया और सिहाम साबर (जो सऊदी अरब से हैं) कैद में रखे जाने के विरोध में भूख हड़ताल पर चली गई थीं। सदाह के मुताबिक बच्चों को भी आघात पहुंचा है। ठंड से बचने के लिए उन्हें हीटर तो मिला है पर टीवी देखने पर पाबंदी है। नौ महीनों में उन्होंने बड़ी मुश्किल से सूरज देखा है। इस बीच पाकिस्तान के एक उच्च सुरक्षा अधिकारी ने रविवार को भरोसा जताया कि वे ओसामा के परिवार को छोड़ने और यमन व सऊदी अरब वापस पहुंचाने को तैयार हैं। अधिकारी ने कहा, ‘वे अब हमारे साथ हैं और एक आरामदायक जीवन जी रहे हैं। यह इंतजार करने का समय है जब तक उनका देश वापस नहीं बुला लेता।’ रिपोर्ट के मुताबिक सदाह ओसामा की पांचवीं बीवी का भाई है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
ओसामा के परिवार को रिहा कराने की कोशिश में आतंकी
ओसामा का नाम बना ठहाकों की वजह
ओसामा पर कार्रवाई से पहले की गई थी लंबी तैयारी
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
ब्रिटेन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132