|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 7:44 AM IST
ब्रिटेन
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » ब्रिटेन

व्हिटनी से शादी करना चाहता था ओसामा

लंदन।
Story Update : Thursday, February 16, 2012    10:29 PM
Osama wanted to marry Whitney

पॉप सिंगर व्हिटनी ह्यूस्टन की खूबसूरती का कायल आतंकी सरगना ओसामा बिन लादेन भी था। सुनने में यह थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन यह सच है कि आतंक का सरताज ओसामा व्हिटनी पर मोहित था और उसके साथ शादी करना चाहता था। इतना ही नहीं ओसामा ने व्हिटनी के पति बॉबी ब्राउन की हत्या की साजिश भी रची थी। लादेन की दिवानगी की चौंकाने वाली इस कहानी का खुलासा कभी आतंकी सरगना की प्रेमिका रही और सूडान की लेखिका कोला बूफ ने किया है।

लादेन ने उसे सेक्स गुलाम की तरह रखा
बात 1996 की है जब मोरोक्को स्थित अपने घर में छिपे लादेन के दिमाग में कई चीजें हावी थीं, सेक्स, भांग का धूम्रपान और पश्चिमी पॉप समूह बी-52 और वान हालेन के गानों पर थिरकना। बूफ ने दावा किया है कि लादेन ने उसे सेक्स गुलाम की तरह रखा था। उनके अनुसार लादेन सोचता था कि व्हिटनी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला है और वह उससे शादी करने को आतुर था।

पति बॉबी ब्राउन को मारने की साजिश रची
अपनी आत्मकथा में बूफ ने दावा किया है कि ह्यूस्टन को खुश करने के लिए खारतूम के उपनगर में हवेली देने के पहले उसने उसके पति बॉबी ब्राउन को मारने की साजिश रची थी। उनके मुताबिक कट्टरपंथी बिन लादेन ने अपनी नस्लीय व्यवस्था तोड़ने और ह्यूस्टन को अपनी एक पत्नी बनाने की घोषणा से पहले भांग के कश लगाए। ओसामा का मानना था कि व्हिटनी सही मामले में इसलामी थी और अमेरिकी संस्कृति ने उसका ब्रेनवाश कर दिया था। बूफ (37) ने दावा किया कि लादेन ने उन्हें अपने बालों की ब्रेडिंग करने पर डांटा और उसे व्हिटनी जैसा बनने का आदेश दिया।

वह अपनी नस्लीय व्यवस्था तोड़ने को तैयार
ओसामा कहता था कि केवल बंदर अपने बालों को ब्रेड करता है। वह कहता था कि उसकी नजर में व्हिटनी सबसे खूबसूरत महिला है। बूफ के अनुसार ओसामा कहता था कि उसकी दिली ख्वाहिश है कि व्हिटनी ह्यूस्टन उसकी हो जाए। बूफ के अनुसार लादेन ने स्पष्ट किया था कि व्हिटनी ह्यूस्टन को पाने के लिए वह अपनी नस्लीय व्यवस्था तोड़ने को तैयार है।


2

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
ओसामा के परिवार को रिहा कराने की कोशिश में आतंकी
ओसामा का नाम बना ठहाकों की वजह
ओसामा पर कार्रवाई से पहले की गई थी लंबी तैयारी
ओसामा की हिट लिस्ट में थे ओबामा
सिख को ओसामा का भाई बताकर पीटा
आप की राय -
sudhir, kanpur
ओसामा पागल था
shaheen, hyderabad
ओसामा बिन लादेन मेरा चड्डी इस्तेमाल करना चाहता था पर मैंने मन कर दिया ...
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
ब्रिटेन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132