|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 7:49 AM IST
ब्रिटेन
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » ब्रिटेन

ब्रिटेन में पंजाबी गायक समेत 16 गिरफ्तार

लंदन/एजेंसी।
Story Update : Friday, February 17, 2012    3:36 AM
Punjabi singers in the UK including 16 arrests

ब्रिटेन में इमिग्रेशन विभाग ने पिछले कुछ महीनों में एक पंजाबी गायक समेत 16 भारतीयों को गिरफ्तार किया है। इनके ऊपर ब्रिटेन में ठहरने के लिए यूरोपीय संघ के नागरिकों से सांठगांठ कर फर्जी शादी का पंजीकरण कराने का आरोप है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इमिग्रेशन विभाग द्वारा पिछले कुछ महीनों से ब्रिटेन के विभिन्न हिस्सों में अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कई कंपनियों में भी छानबीन की गई। गिरफ्तार किए गए भारतीयों में कुछ इन कंपनियों में अवैध तरीके से काम कर रहे थे। उभरते भांगड़ा कलाकार गैरी संधू (29) को भी गिरफ्तार किया गया है।

उसके पास ब्रिटेन में रहने की अनुमति नहीं है। उसे भारत वापस भेजा जा चुका है। इमिग्रेशन विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार संधू पहली बार अलग पहचान के साथ ब्रिटेन आया था और शरण देने की अपील की थी, जिसे अस्वीकार कर दिया गया था। बाद में इमिग्रेशन विभाग ने उसे जमानत दे दी, लेकिन वह लापता हो गया। इसके बाद वह कई साल बाद इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों की नजर में आया। उसे बगैर बीमा के ड्राइविंग करते पकड़ा गया।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
ब्रिटेन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132