|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 7:50 AM IST
ब्रिटेन
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » ब्रिटेन

प्रवीण पर हमले मामले में तीन भारतीयों पर आरोप

लंदन/हैदराबाद।
Story Update : Sunday, February 12, 2012    9:41 PM
Three Indians accused in the attack on Praveen

एमबीए छात्र प्रवीण रेड्डी की हत्या की कोशिश मामले में तीन भारतीयों को आरोपी बनाया गया है। प्रवीण पर शुक्रवार रात को नेवहम में पहले चाकू से वार किया गया और उसके बाद उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया गया था। प्रवीण की हालत गंभीर बनी हुई है। इस बीच ब्रिटेन जाने के लिए प्रवीण के पिता सुधाकर रेड्डी और अंकल को वीजा मिल गया है और ये लोग रविवार रात को लंदन रवाना हो जाएंगे।

थेम्स मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया
मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने इन तीन भारतीयों के नाम अमरेश्वर अरवा (25), किशोर बालगुरी (25) और निशांत पुट्टपाका (23) बताए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि हम इस समय घटना को नस्ली हमले के संदर्भ में नहीं देख रहे हैं। पुलिस ने कहा कि इन तीनों को सोमवार को थेम्स मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। इसके पहले 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
प्रवीण के भाई जयशेखर रेड्डी ने बताया कि पिता और अंकल को ब्रिटेन जाने के लिए वीजा मिल गया है। उसने कहा कि प्रवीण की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इसके पहले विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने शनिवार को प्रवीण के पिता से बात कर उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था। विदेश मंत्री ने लंदन में उच्चायुक्त राजेश प्रसाद को पीड़ित परिवार की हर तरह से मदद करने को कहा था।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
ब्रिटेन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132