|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 7:51 AM IST
ब्रिटेन
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » ब्रिटेन

मुशर्रफ जानते थे कहां छिपा है लादेन

लंदन।
Story Update : Wednesday, February 15, 2012    11:01 PM
musharaf knew where bin Laden is hiding

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को यह मालूम था कि आतंक का सरगना ओसामा बिन लादेन राजधानी इसलामाबाद के निकट ऐबटाबाद में छिपा बैठा है और उन्होंने उसके लिए सुरक्षित घर बनाने का निर्देश पूर्व आईएसआई प्रमुख ने दिया था। अमेरिका को उसका पता नहीं बताया था। अमेरिकन वेबसाइट द डेली बीस्ट के अनुसार खुफिया एजेंसी सीआईए के पूर्व अधिकारी ब्रू्स राइडेल के हवाले से यह जानकारी प्रकाशित की है।

लादेन का सुरक्षित घर बनाने का निर्देश
राइडेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के सेवानिवृत्त जनरल जियाउद्दीन ख्वाजा के बयान को आधार बना कर कहा है कि जनरल मुशर्रफ जानते थे कि लादेन पाकिस्तान में कहां छिपा है। गौरतलब है कि मुशर्रफ यह कह चुके हैं कि उन्हें लादेन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। ख्वाजा ने यह भी कहा कि लादेन का सुरक्षित घर बनाने का निर्देश खुफिया ब्यूरो के पूर्व प्रमुख बिग्रेडियर इजाज शाह ने जारी किया था। उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गयी थी कि लादेन के घर की पूरी तरह से सुरक्षा की जाए और ऐसा नहीं है कि मुशर्रफ को यह जानकारी नहीं थी। वह इस बात से पूरी तरह वाकिफ थे।

बयान का ब्योरा देने से साफ इंकार
हालांकि ख्वाजा ने अपनी सफाई में कहा है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है । जियो न्यूज से बातचीत में अपने कथित बयान का ब्योरा देने से साफ इंकार कर दिया। पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने इजाज शाह पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनकी हत्या का षड्यंत्र रचा था। शाह पर डेनियल पर्ल हत्याकांड में शामिल होने का भी आरोप है। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शाह को आईएसआई का प्रमुख नियुक्त किया था और वह 1997 से 1999 तक इस पद पर रहे। वह सेना की स्ट्रेटेजिक प्लान डिवीजन के प्रथम प्रमुख भी थे जो परमाणु भंडार को नियंत्रित करता है।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
मुशर्रफ से पाशा की गुप्त मुलाकात
पाकिस्तान आने से मुझे कोई नहीं रोक सकताःमुशर्रफ
गिरफ्तारी से डरे मुशर्रफ इस माह नहीं लौटेंगे पाक
मुशर्रफ के सिर पर रखा दस करोड़ का इनाम
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
ब्रिटेन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132