|  English News  |  Education  |  AUMobile  |  Result
au
    Friday, May 25, 2012  |  Last Update - 7:58 AM IST
चीन
  आप यहाँ हैं: होम » विदेश » चीन

तिब्बत में अलगाववादियों से युद्ध को रहें तैयार

बीजिंग।
Story Update : Friday, February 10, 2012    11:12 PM
Get ready for war with separatists in Tibet

तिब्बत में परिस्थितियों को गंभीर करार देते हुए चीन ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे वहां दलाई लामा द्वारा अलगाववादी तोड़फोड़ के खिलाफ युद्ध के लिए खुद को तैयार करें। रिपोर्ट के अनुसार चीन ने अधिकारियों को यह आदेश तब दिया है जब तिब्बत में सुरक्षा बलों ने दो प्रदर्शनकारियों को गोली मार दी है। चीन ने तिब्बत के हालात को चिंताजनक बताया है।

22 फरवरी को तिब्बती नववर्ष
तिब्बत की क्षेत्रीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख चेन कुआनगुओ ने आधिकारिक समाचार पत्र ‘तिब्बत डेली’ से कहा है कि तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे स्थिरता बनाए रखने के लिए गंभीर हालात को समझें और अलगाववादी तोड़फोड़ के खिलाफ एक युद्ध के लिए खुद को तैयार करें। यह आदेश 22 फरवरी को तिब्बती नववर्ष से पहले दिया गया है।

अतिरिक्त सतर्कता बरतने का आह्वान
गौरतलब है कि इस वर्ष चीनी कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस को पार्टी के नए नेतृत्व का चुनाव करना है। राष्ट्रपति हू जिंताओ और प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ को इस वर्ष अपने पदों को छोड़ना है और कांग्रेस उनकी जगह लेने वाले नए नेताओं का चुनाव करेगी। चेन और अन्य शीर्ष अधिकारियों ने बौद्ध भिक्षुओं और दलाई लामा के समर्थकों के प्रयासों को विफल करने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि कम्युनिस्ट पार्टी की कांग्रेस को देखते हुए दलाई लामा ने इस वर्ष निर्णायक लड़ाई शुरू करने की बात कही है। यह कांग्रेस इस वर्ष नवंबर में आ.योजित होगी।


0

print

खबर पर अपनी राय दें

सम्बंधित ख़बरें
तिब्बत में तीन और लोगों ने किया आत्मदाह
तिब्बतियों पर छोड़े गए गोले, एक की मौत
तिब्बती प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी, 6 की मौत
तिब्बतियों के आत्मदाह पर लामा को बनाया निशाना
तिब्बतियों के आत्मदाह पर चिंतित है अमेरिका
नाम    
ईमेल    
शहर    

   
कोड     
चीन की अन्य ख़बरें
प्रमुख ख़बरें
स्पेशल स्टोरी
Copyright © 2012 Amar Ujala Publications Ltd.
All Rights Reserved.
Address: C-21, Sector-59, Noida-201301
Telephone No : +91-120-4694000
To Advertise (Print)   : Mediakit
To Advertise (Online) : +91-120-4694132