चीन के 500 युवाओं का एक दल 25 फरवरी को नई दिल्ली पहुंचेगा। दोनों देशों के नागरिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में भारत आ रहा यह सबसे बड़ा चीनी प्रतिनिधिमंडल है। चीन में भारत के उप राजदूत राहुल छाबरा ने पीटीआई समाचार एजेंसी को बताया, ‘शायद यह चीन से भारत आने वाला सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल होगा।’ दोनों देशों के नागरिकों के आपसी संबंधों को सुधारने के लिए यह यात्रा की जा रही है।
प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ ने खुलकर बात की
चीन के अलग-अलग हिस्सों से आ रहे युवा नौ दिनों की यात्रा पर भारत आ रहे हैं। यहां चार दलों में बंटकर ये लोग मुंबई, बंगलूरू, कोलकाता और राजस्थान के लिए रवाना होंगे। गौरतलब है कि पिछले वर्ष 500 भारतीय युवाओं का दल भी चीन गया था। युवाओं का स्वागत कर प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ ने खुलकर बात की थी। ऐसे ही शीर्ष भारतीय नेताओं द्वारा चीनी दल का भी स्वागत करने की उम्मीद है।
0
खबर पर अपनी राय दें